{"_id":"5ccae6d3bdec22077d5bd8ec","slug":"lok-sabha-election-2019-rahul-gandhi-will-address-election-rally-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी हिमाचल में इस दिन करेंगे रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी हिमाचल में इस दिन करेंगे रैली
Thu, 02 May 2019 06:39 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 May 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 13 मई को सुबह साढ़े ग्यारह बजे सोलन शहर के ठोडो मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 16 मई को राहुल गांधी दोपहर बाद ऊना शहर में जनसभा करेंगे। उधर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिमला-चायल में रोड शो करेंगी।
विज्ञापन
हालांकि, प्रियंका के रोड शो की अभी तारीख तय नहीं हुई है। राष्ट्रीय नेताओं का हिमाचल दौरा तय होते ही प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि राहुल गांधी 13 मई को शिमला संसदीय सीट के तहत सोलन में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
शिमला, सोलन और सिरमौर के कांग्रेस नेताओं को जनसभा सफल करने का जिम्मा जल्द सौंपा जाएगा। राहुल गांधी के साथ कई अन्य राष्ट्रीय नेता भी जनसभा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 16 मई को ऊना में राहुल गांधी की जनसभा होगी।
विज्ञापन