{"_id":"5ce4173bbdec22073073e3dc","slug":"lok-sabha-election-2019-preparation-for-action-on-anil-sharma-on-absence-in-modi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी रैली में गैरहाजिरी के बहाने अनिल शर्मा पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी रैली में गैरहाजिरी के बहाने अनिल शर्मा पर कार्रवाई की तैयारी
Wed, 22 May 2019 10:30 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 May 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली में गैरहाजिरी के बहाने विधायक अनिल शर्मा पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। भाजपा विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर उसकी विधायकी रद्द करने की मांग कर सकती है।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा हाईकमान से चर्चा के बाद कार्रवाई होगी। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने 10 मई को मंडी के पड्डल मैदान में सांसद रामस्वरूप शर्मा के समर्थन में रैली को संबोधित किया था।
विज्ञापन
इसमें भाजपा विधायक अनिल शर्मा नहीं गए थे। पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के बेटे अनिल शर्मा के पुत्र आश्रय शर्मा ने कांग्रेस से टिकट लेकर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
बेटे को टिकट मिलने के बाद अनिल मंत्री पद छोड़ चुके हैं। उधर, अनिल शर्मा बोले कि उन्होंने पहले ही कहा था कि वह मंडी में प्रचार नहीं कर पाएंगे। उन पर एक्शन अगर उसी समय ले लिया जाता तो उचित होता।