फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: police force deputed at house of satpal satti in una himachal

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के घेराव की अफवाह से तनाव, तैनात किया पुलिस बल

Fri, 19 Apr 2019 10:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: police force deputed at house of satpal satti in una himachal
सतपाल सत्ती के घर के बाहर भाजपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के घर का घेराव किए जाने की चेतावनी के बाद जिला मुख्यालय पर तनाव का माहौल रहा। इसको देखते हुए सत्ती के निवास स्थान के बाहर कुछ समय के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन


वहीं, जिला मुख्यालय पर एक अग्निशमन वाहन भी तैनात किया गया था। घेराव की सूचना से सुबह ही सत्ती के घर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने सत्ती के पक्ष में जोरदार नारेबाजी भी।
विज्ञापन


इससे काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। लेकिन कांग्रेस समर्थक घेराव के लिए नहीं पहुंचे। भाजयुमो शहरी अध्यक्ष खामोश जैतक ने कांग्रेस पर प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणियों के बाद सतपाल सत्ती के घर का घेराव करने की चेतावनी दी थी। उधर एएसपी विनोद कुमार ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed