पीएम मोदी और राहुल गांधी हिमाचल में एक ही दिन भरेंगे चुनावी हुंकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल में एक ही दिन चुनावी हुंकार भरेंगे। 10 मई को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी में जनसभा करेंगे तो राहुल गांधी इसी दिन सोलन और ऊना में गरजेंगे। कांग्रेस ने तय किया है कि राहुल गांधी की सोलन रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले होगी। पहले सोलन में दोनों नेताओं की रैलियां 13 मई को रखी जा रही थीं।
सोलन और ऊना में 10 मई को राहुल गांधी की जनसभाएं अब तय हो गई हैं। इसके लिए हाईकमान से भी मंजूरी मिल गई है। हाईकमान से मंजूरी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अब राहुल की जनसभाओं के लिए स्थानीय प्रशासन के पास आवेदन कर रही है। सोलन में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली 13 मई को रखी गई है। पहले राहुल गांधी की सोलन रैली के लिए भी 13 मई को समय मांगा गया था।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि सोलन के पुलिस ग्राउंड में 10 मई को सुबह 11 बजे राहुल गांधी की जनसभा होगी। इससे पहले राहुल पंजाब में एक रैली करेंगे। सोलन के बाद राहुल की दोपहर बाद 2 बजे ऊना में रैली की जा रही है।
चुनाव से पहले पूर्व विधायक बंबर के वीडियो पर विवाद
लोकसभा चुनाव से पहले बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बंबर पर आरोप है कि उन्होंने इस वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर पर विवादित टिप्पणी की है।
उधर, मंडी संसदीय क्षेत्र में पार्टी की ओर से निर्धारित चुनाव ड्यूटी न देकर बंबर ठाकुर बिलासपुर में ही डटे हैं। पार्टी के सह प्रभारी लक्की कहते हैं कि बंबर के रामलाल ठाकुर पर लगाए आरोपों वाला वीडियो उनके पास भेजा गया है और वह जांच कर रहे हैं कि यह वीडियो पुराना है या नया।
बंबर मंडी में प्रचार कर रहे हैं या बिलासपुर में हैं। इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके जल्द ही हाईकमान के पास भेजी जा रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान इस गंभीर मामले में कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बंबर ठाकुर को बिलासपुर से मंडी संसदीय क्षेत्र में प्रचार के लिए भेजा गया है। बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर कहते हैं कि सोशल मीडिया में जारी हुआ वीडियो वर्ष 2015 का है। कुछ लोग रामलाल ठाकुर के साथ मेरे संबंध खराब करना चाहते हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2015 में मैं जब विधायक था तो रामलाल ठाकुर ने फोरलेन के लिए रेत और बजरी से टैक्स चोरी के आरोप लगाए थे।
इसके अगले दिन मैंने भी फ्लाई एश से हो रहे टैक्स चोरी मामले की भी जांच की मांग की थी। मुझे बिलासपुर में ही प्रचार को कहा गया था। बिलासपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रचार को आ रहे हैं और रात्रि विश्राम भी बिलासपुर में करेंगे।