फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: pm narender modi and rahul gandhi rally today in himachal

लोकसभा चुनाव: हिमाचल में आज हुंकार भरेंगे पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी

Fri, 10 May 2019 10:07 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 May 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: pm narender modi and rahul gandhi rally today in himachal

हिमाचल में शुक्रवार से स्टार वॉर शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहली बार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल में एक ही दिन चुनावी माहौल को गरमाएंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी के पड्डल मैदान में दोपहर करीब 2:15 बजे तो राहुल गांधी ऊना के झलेड़ा पुलिस मैदान में 2:00 बजे रैली को संबोधित करेंगे। दोनों नेता करीब एक घंटा रुकने के बाद लौट जाएंगे।
विज्ञापन


मोदी करीब 30 तो राहुल 15 मिनट तक भाषण देंगे। दोनों दिग्गज एक-दूसरे पर हमला बोल सकते हैं। मोदी मुख्यमंत्री जयराम के गृह जिले में सुखराम और वीरभद्र पर निशाना साधेंगे तो दूसरी ओर राहुल गांधी हमीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर पर हमला बोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी सीट से भाजपा के प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा हैं, जबकि कांग्रेस से आश्रय शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर हमीरपुर सीट से भाजपा से अनुराग ठाकुर और कांग्रेस से रामलाल ठाकुर चुनावी मैदान में हैं।

राहुल गांधी आज ऊना में गरजेंगे

दोनों रैली स्थलों में कार्यकर्ताओं को करीब 12 बजे बुलाया गया है। मोदी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कांगणी हेलीपैड पर होगी। यहां से करीब दो बजे वह पड्डल मैदान पहुंचेंगे।

कांग्रेस के ऊना जिला अध्यक्ष राजेश पराशर राजू ने बताया कि राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:30 बजे सलोह हेलीपैड उतरेगा। वह सड़क मार्ग से पुलिस लाइन झलेड़ा पहुंचेंगे। दो बजे जनता को संबोधित करने के बाद चंडीगढ़ रवाना हो जाएंगे।

मोदी की पड्डल में तीसरी रैली है। वह पीएम बनने से पहले और पीएम बनने के बाद मंडी की जनता को संबोधित कर चुके हैं। दोनों जगह स्थानीय पुलिस के अलावा एसपीजी का कड़ा सुरक्षा घेरा होगा।

भाजपा का कांग्रेस से दोगुनी भीड़ जुटाने का दावा 

कांग्रेस का दावा है कि राहुल की रैली में 18 से 20 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटेगी। इसके लिए कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों को जिम्मा सौंपा है। उधर, भाजपा ने मंडी के पड्डल मैदान में करीब 40 हजार भीड़ जुटाने का दावा किया है। मंडी सीट सीएम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। 

मंडी रैली में सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश प्रभारी तीर्थ सिंह रावत, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

दूसरी ओर राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सह प्रभारी गुरप्रीत कोटली, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर और कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर रामलाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed