{"_id":"5cded567bdec2207014a0bf5","slug":"lok-sabha-election-2019-petition-filed-against-ram-swaroop-sharma-and-pcit","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप और प्रधान आयुक्त आयकर के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप और प्रधान आयुक्त आयकर के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर
Sat, 18 May 2019 12:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 May 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश हाईकोर्ट में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मंडी से भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा और प्रधान आयुक्त आयकर के खिलाफ याचिका दायर कर चुनौती दी गई है कि चार साल की रिटर्न भरने स्वीकृति देना गलत है।
विज्ञापन
क्योंकि अगर कोई ठोस कारण हो तो ही पिछली आयकर रिटर्न भरने के लिए मंजूरी दी जा सकती है। सांसद रामस्वरूप ने आयकर आयुक्त को यह लिखकर दिया है कि वह संसद में व्यस्तता के कारण पिछले चार साल की आयकर रिटर्न नहीं भर सका। इसलिए उनको आयकर रिटर्न भरने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
इसके बाद रामस्वरूप को पिछले चार साल की आयकर रिटर्न भरने की स्वीकृति दी गई है। हाईकोर्ट में याचिका दायर किए एडवोकेट पीयूष वर्मा ने शुक्रवार को यहां अमर उजाला को पुष्टि करते हुए बताया कि मंडी के वोटर लाभ सिंह की ओर से यह याचिका हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है।
विज्ञापन
याचिका मंडी के भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा और प्रधान आयुक्त आयकर आयुक्त को चुनौती दी है। पिछले साल साल की आयकर रिटर्न भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप को भरनी थी।
उन्होंने चार साल की रिटर्न नहीं भरी थी। वर्मा ने कहा कि इसके बाद रामस्वरूप ने पिछले साल की आयकर रिटर्न न भरने के पीछे यह दलील की कि वह संसद के काम में व्यस्त थे। जबकि इस दलील में कोई दम नहीं था।
आयकर विभाग पिछली रिटर्न भरने के लिए आवेदन करने पर स्वीकृति देता है परंतु भाजपा प्रत्याशी की दलील उचित नहीं है। इस मामले में प्रधान आयुक्त आयकर विभाग की स्वीकृति देना जायज नहीं है।