फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 no candidate election campaign in snow covered rohtang lahaul spiti

बर्फीले रोहतांग दर्रे को नहीं लांघ पाया चुनावी शोरगुल, किसी प्रत्याशी ने नहीं किया रुख

Mon, 06 May 2019 11:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 May 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 no candidate election campaign in snow covered rohtang lahaul spiti
फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव को महज दो सप्ताह का समय शेष रह गया है, लेकिन अभी तक चुनावी शोरगुल बर्फीले रोहतांग दर्रे को लांघ भी नहीं पाया है। किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी ने प्रचार के लिए जनजातीय विधानसभा क्षेत्र लाहौल-स्पीति का रुख नहीं किया है। करीब 23 हजार मतदाताओं वाले इस जनजातीय विधानसभा क्षेत्र की लोकसभा चुनाव में हमेशा अनदेखी होती आई है। 

विज्ञापन


इस बार भी आलम यह है कि घाटी में राजनीतिक दलों के पोस्टर तक नजर नहीं आ रहे। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने भी इस विधानसभा क्षेत्र को नजरअंदाज कर रखा है। हैरानी की बात है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में न तो भाजपा और न ही कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रचार के लिए लाहौल-स्पीति का रुख किया। हालांकि स्थानीय विधायक एवं कृषि मंत्री पिछले कुछ दिनों से गांव-गांव जरूर पहुंचे हैं। बावजूद इसके लाहौल-स्पीति में चुनाव जैसा माहौल नहीं बन पाया है।

विज्ञापन

लाहौल पंचायत प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार कहते हैं कि कम वोटरों के चलते प्रत्याशी यहां से मिलने वाले वोटों को लेकर संवेदनशील नहीं हैं। हालांकि चुनाव आयोग मतदान की प्रक्रिया को लेकर खूब पसीना बहा रहा है। जनता में सड़क, टेलीफोन, स्वास्थ्य और हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर खासी नाराजगी है। ऐसे में चुनाव को लेकर जनता में भी कोई दिलचस्पी नहीं है।

हालांकि भाजपा का दावा है कि प्रचार के लिए सीएम जयराम ठाकुर के साथ प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा जल्द घाटी का दौरा करने वाले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने 2 मई को लाहौल-स्पीति पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के चलते आश्रय शर्मा का दौरा रद्द हो गया। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि भाजपा ने लाहौल-स्पीति में पिछले एक सप्ताह से प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

वह खुद गांव-गांव जाकर रामस्वरूप के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि वह स्पीति घाटी के बाद अब लाहौल में प्रचार अभियान को निकले हैं। इस बार भी जिले से कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed