फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: navjot singh sidhu and raj babbar rally in himachal

पांवटा में नवजोत सिद्धू तो ठियोग में गरजेंगे अभिनेता राज बब्बर

Tue, 14 May 2019 10:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 May 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: navjot singh sidhu and raj babbar rally in himachal
- फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार में कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद और राज बब्बर कूदने वाले हैं। हाईकमान ने स्टार प्रचारकों के दौरे की तारीख फाइनल कर दी है। 

विज्ञापन


इनके कार्यक्रम के संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत करा दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में 15 मई को गरजेंगे। वे सुबह 11 बजे पहुंचेंगे।
विज्ञापन


पांवटा गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद दोपहर बाद साढ़े 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। सिद्धू दो बजे रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बजे बिलासपुर रवाना होंगे और करीब 4 बजे वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाब नबी आजाद 16 मई को शिमला में पार्टी का प्रचार करेंगे। 

ठियोग में होगी इन नेताओं की रैली

 आजाद इस दिन सुबह 11.30 बजे शिमला पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस सम्मेलन भी करेंगे।  महेंद्र चौहान ने बताया कि ठियोग में एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी की रैली रद्द हो गई है।

ऐसे में अब ठियोग के पोटेटो ग्राउंड में 14 मई को दोपहर बाद दो बजे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की चुनावी जनसभा होगी।

ये नेता पहले सुंदरनगर में प्रियंका की चुनावी रैली में हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रियंका दिल्ली लौट जाएंगी। कांग्रेस के स्टार प्रचारक अभिनेता से नेता बने राज बब्बर ठियोग जनसभा में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से ठियोग पहुंचेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed