{"_id":"5cb71dbbbdec2214367b8e10","slug":"lok-sabha-election-2019-kuldeep-rathore-statement-over-bjp-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के नाम पर बीजेपी मांग रही वोट: राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के नाम पर बीजेपी मांग रही वोट: राठौर
Wed, 17 Apr 2019 06:18 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 Apr 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास विकास के मुद्दे पर बात करने के लिए कुछ भी नहीं हैं। यही वजह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुलवामा हमला, एयर स्ट्राइक की बात कर शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय चंबा में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि बीजेपी अपने पिछले संकल्प पत्र के वायदे ही पूरे नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
गंगा साफ करने, बुलेट ट्रेन चलाने, रोजगार देने आदि मुद्दों में विफल रहने के बाद अब भाजपाई इनसे लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। राजनीति की डिवेट निचले स्तर पर आ गई है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की ओर से राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी है।
विज्ञापन
सत्ती की शिक्षा आरएसएस से हुई है। उनकी अभद्र टिप्पणी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरएसएस का क्या एजेंडा है। बीजेपी के जिस कार्यक्रम में सत्ती ने अभद्र टिप्पणी की, उसमें महिलाएं भी बैठी हुई थीं। बीजेपी की तरफ से राधास्वामी समुदाय पर भी अभद्र टिप्पणी की गई है।