मोदी सरकार प्रचार में कर रही काले धन का इस्तेमाल: आनंद शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार प्रचार में काले धन का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में प्रचार के दौरान करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
यह राशि उनके पास कहां से आई यह जनता को जानने का हक है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात तो करते हैं लेकिन जनता के मन व दिल की बात सुनते नहीं।
जब जनता उनसे उनके कार्यों का हिसाब पूछती है तो वह बार-बार अपना नाम लेते हैं और नारे भी मोदी-मोदी के लगवाते हैं। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को देश व समाज की दिशा बदलने वाला करार दिया और भाजपा के घोषणा पत्र को घिसा पिटा करार दिया।
मोदी शाह मुद्दों से भटकाने का कर रहे प्रयास: राठौर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि 19 को देश में चुनाव हो रहे हैं। प्रधानमंत्री और अमित शाह दौरों पर हैं। पिछली बार भी दोनों आए थे। लंबी चौड़ी लिस्ट दी लेकिन कोई भी काम पूरा नहीं हुआ। कहा कि दोनों मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।
जयराम हिमाचल के सीएम भाग्य से बने हैं। सत्ती गली-गलोच पर उतर आए हैं। भाजपा के नेता संयम खो बैठे हैं। भाषा का स्तर एकदम नीचे चला गया है। राठौर ने कहा कि आईआईटी केंद्र की देन। वहीं शिमला में पासपोर्ट केंद्र आनंद शर्मा की देन है।