फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: jairam thakur statement over virbhadra singh in mandi

सुखराम परिवार का राजनीतिक अंत करेगी दादा-पोते की जल्दबाजी: जयराम

Mon, 06 May 2019 05:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर/करसोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर/करसोग Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 May 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: jairam thakur statement over virbhadra singh in mandi

मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुखराम परिवार और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप के लिए सुंदरनगर के डैहर में आयोजित सभा में सीएम ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है।

विज्ञापन


यह चंद परिवारों की पार्टी बनकर रह गई है। वहीं, भाजपा किसी परिवार के लिए नहीं बल्कि देश के लिए कार्य करती है। सीएम ने कहा कि दादा-पोते की जल्दबाजी अब अपने परिवार का राजनीतिक अंत करेगी।  
विज्ञापन


जयराम ने राहुंल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि छोटे छोटे बच्चे जब टीवी देखते हैं तो मोदी-मोदी करते हैं। लेकिन जैसे ही राहुल गांधी टीवी पर दिखाई देते है बच्चे पप्पू-पप्पू पुकारने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पप्पू नाम बुरा नहीं है लेकिन कुछ लोगों के कृत्यों के कारण यह नाम भी अब बदनाम हो गया है। वहीं, करसोग में जयराम ठाकुर ने पहाड़ी बोली में सुखराम परिवार पर प्रहार किए।

उन्होंने कहा कि 2014 में देश में मोदी लहर थी। लेकिन अब विकास कार्यों के कारण सुनामी है। जिसमें कांग्रेस ही नहीं महा गठबंधन का भी सूपड़ा साफ हो जाएगा। एक सांसद होने के नाते रामस्वरूप शर्मा ने अपनी जिम्मेदारियों को कर्मठता से निभाया है। 

वीरभद्र के राजनीतिक करियर का सबसे शर्मनाक अध्याय

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान आजकल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर दबाव बना रहा है कि वह जयराम के खिलाफ बोलें और गालियां दें। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह जैसे नेता का दबाव में आना उनके पांच दशक के राजनीतिक जीवन के लिए एक शर्मनाक अध्याय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह खुद कह रहे हैं कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही रहे हैं। जबकि सुखराम का परिवार आया राम गया राम का रहा है। सीएम ने कहा कि इस बार लंबी नाटी चाहिए। कहा कि हम उस परिवार से हैं जो मेहनत मजदूरी से इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

हमने अपने हाथों से खेत में हल चलाया है और खुद गड्ढे करके सेब उगाए हैं। इसलिए वे ग्रामीणों की समस्या को भली भांति जानते हैं। उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed