फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: jairam thakur statement over rahul gandhi in kangra

राहुल के बोल जनता को समझ नहीं आते: सीएम

Fri, 17 May 2019 10:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा/अर्की (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा/अर्की (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 May 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: jairam thakur statement over rahul gandhi in kangra
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रानीताल के रसूह में कहा कि राहुल गांधी को अपने परिवार के शासनकाल में हुई देश की दुर्दशा के बारे में जनता को बताना चाहिए। कहा कि 2014 में जब भाजपा जीती थी तो कांग्रेसी कहते थे कि मोदी लहर थी तो जीत गए।

विज्ञापन


अब कांग्रेसी खुद मान रहे हैं कि तब तो लहर थी, लेकिन इस बार मोदी कहर है। विपक्षी दलों की रैलियों में भी मोदी नाम के नारे लग रहे हैं। यह विरोधियों की गालियों का नतीजा है। विरोधी मोदी को गालियां देते रहे और मोदी जनता के दिलों की गहराई में उतरते गए।
विज्ञापन


कांग्रेस के पीएम पद के प्रत्याशी राहुल गांधी कब, क्या बोल जाएं यह किसी को समझ नहीं आता। आम जनता और भाजपाई तो क्या कांग्रेसी भी समझ नहीं पाते कि राहुल गांधी आखिर बोल क्या गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले वह ऊना में जनसभा करने आए थे। हमें लगा कि वह हिमाचल के हितों की कोई बात करेंगे, लेकिन वह पूरे भाषण में क्या बोल गए किसी को कुछ पता नहीं चला। सबको सिर्फ कबड्डी-कबड्डी ही समझ आया। 

केंद्र में बनेगी भाजपा की सरकार, मोदी होंगे पीएम : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी तथा नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री ने अर्की में भाजपा की चुनावी रैली में कहा कि देश की जनता फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौंपने का मन बना चुकी है।

देश को मोदी के रूप में पहली बार ऐसा सशक्त प्रधानमंत्री मिला है, जिसने आतंकवाद की समाप्ति के साथ-साथ दुश्मन देश को करारा जवाब दिया है। कश्मीर में इन पांच सालों में सैकड़ों आतंकवादियों को मारा गया।

कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रचार के दौरान भी हर जगह मोदी ही दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के कुछ समय बाद वे अर्की क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा अर्की क्षेत्र की विभिन्न मांगों को राय मशवरा लेकर विकास करवाएंगे।

उन्होंने कहा कि स्वाभिमान को सम्मान मोदी के होने पर ही होगा। कहा कि आज कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को अपना अस्तित्व बचाने में लगे हैं। सभी प्रकार के ओछे हथकंडे अपना रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा इसका उदाहरण है। इस दौरान श्याम जाजू, सुरेश भारद्वाज, तीर्थ सिंह रावत, गोविंद राम शर्मा, रतन सिंह पाल  और विभिन्न मोर्चों तथा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed