फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: jairam thakur statement over pandit sukhram in mandi

चाहे सलमान से प्रचार करवा लो, मंडी में नहीं होगा फायदा: जयराम

Tue, 23 Apr 2019 01:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Apr 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: jairam thakur statement over pandit sukhram in mandi
फाइल फोटो

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चंबा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली कराने के बाद हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो बड़ी रैलियां कराई जाएंगी। पीएम मोदी की ये रैलियां शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्रों में करवाई जाएंगी।

विज्ञापन


धर्मशाला में अमर उजाला से बातचीत में सीएम ने कहा कि मंडी में भाजपा की सीट सुरक्षित हो गई है। सुखराम परिवार और कांग्रेस का मंडी में कोई पैंतरा नहीं चलेगा। पंडित सुखराम आश्रय के लिए चाहे बॉलीवुड स्टार सलमान खान से भी प्रचार करवा लें, इसका कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन


मंडी की जनता का मुझसे भावनात्मक रिश्ता है। भाजपा ने मंडी को मुख्यमंत्री पद दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह मेरी तारीफ करते हैं। मेरा व्यक्तित्व साधारण हैं। मैं दिन रात हिमाचल के हित के लिए काम करता हूं। व्यक्तिगत तौर पर वीरभद्र सिंह से मेरा कोई विरोध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से डरकर भाग गए सुक्खू और अग्निहोत्री

पालमपुर के बागी नेता प्रवीण शर्मा, फतेहपुर के बलदेव ठाकुर और राजन सुशांत की घर वापसी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवीण शर्मा और बलदेव ठाकुर को पार्टी में वापस लेने पर विचार चल रहा है। इससे इतर राजन सुशांत का केस थोड़ा पेचीदा है।

हिमाचल के कई और नेताओं की घर वापसी पर भी विचार चल रहा है। जयराम ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंद्र सुक्खू के राजनीतिक साहस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों डर के मारे लोकसभा चुनाव लड़ने से भाग गए।

हाईकमान ने दोनों नेताओं को हमीरपुर सीट से लड़ने के लिए कहा लेकिन दोनों तैयार नहीं हुए। जबकि, ये दोनों नेता कांग्रेस में बड़ा लीडर होने का दम भरते हैं। मुकेश अग्निहोत्री के पीछे तो उनकी अपनी ही पार्टी के नेता पड़े हैं। 

अपनी इच्छा से चुनाव नहीं लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी

मुख्यमंत्री ने सोमवार को शाहपुर में मंडल सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के भय से कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने टिकट नहीं लिए। इसका उदाहरण कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भी देखा गया।

यही नहीं, कांग्रेस के कई प्रत्याशी अपनी इच्छा से नहीं बल्कि हाईकमान के आदेश को पूरा करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के नेता बौखलाहट में आकर बयानबाजी कर रहे हैं।

जनता को गुमराह करने के लिए विपक्ष के नेता कई अभियान चला रहे हों लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। सम्मेलन में शांता कुमार, भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर और मंत्री सरवीण चौधरी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed