फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: jairam thakur statement over congress in chamba shimla

23 मई को गांधी परिवार मुक्त हो जाएगी कांग्रेस: जयराम

Mon, 29 Apr 2019 08:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डलहौजी/बनीखेत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डलहौजी/बनीखेत Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Apr 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: jairam thakur statement over congress in chamba shimla
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को बनीखेत के पद्धर मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने पर कांग्रेस गांधी परिवार से मुक्त हो जाएगी।

विज्ञापन


पार्टी चलाने के लिए गांधी परिवार से कोई भी बड़ा नेता नहीं बचा है। राहुल गांधी कांग्रेस की डूबती हुई नाव को किनारे पर लगाने में विफल हुए हैं। प्रियंका गांधी नरेंद्र मोदी के आगे नहीं टिक सकतीं। इसलिए प्रियंका गांधी पर खेला दाव भी फेल हो जाएगा। 
विज्ञापन


सीएम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल लोगों ने अपने बच्चों का नाम भी पप्पू रखना छोड़ दिया है। इसके पीछे का कारण सभी जानते हैं। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ऊंचाई पर पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बस दुर्घटना पर शोक जताते हुए घायलों व मृतकों के परिजनों की हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। बनीखेत पहुंचने मुख्यमंत्री का भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया। 

वोट के लिए अब जिन्ना कांग्रेस के माई-बाप: जयराम

lok sabha election 2019: jairam thakur statement over congress in chamba shimla

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में हार सामने देखकर कांग्रेस अब वोट के लिए मोहम्मद अली जिन्ना को माई-बाप बना रही है। कांग्रेस वोटों के ध्रुवीकरण करने के लिए देश को सांप्रदायिकता की आग में भी झोंक सकती है, इसीलिए वह कश्मीर के आतंकवादियों और पाकिस्तान के समर्थन में उतरकर देश के सुरक्षा बलों के पराक्रम पर सवाल उठा रही है।

वह भारतीय सेना और वायु सेना की ओर से सीमा पार आतंकवादियों के अड्डे नष्ट करने के सबूत मांगती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता आजकल पाकिस्तान के निर्माण के दोषी जिन्ना को कांग्रेस परिवार का हिस्सा बता रहे हैं। जिन्ना मजहब के आधार पर मुसलमानों की एकता और अलग देश बनाने के पक्षधर थे। कांग्रेस भी चुनाव प्रचार में उनका नाम लेकर यही कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed