{"_id":"5cde5f51bdec220769794190","slug":"lok-sabha-election-2019-himachal-police-jawans-duty-fixed-by-software","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए पुलिस की तैयारी पूरी, सॉफ्टवेयर के माध्यम से तय हुई ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए पुलिस की तैयारी पूरी, सॉफ्टवेयर के माध्यम से तय हुई ड्यूटी
Fri, 17 May 2019 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 17 May 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
मंडी के जोगिंद्रनगर में गश्त लगाते पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 मई को 7723 पोलिंग बूथों पर होने वाले मतदान के लिए हिमाचल पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के लिए सॉफ्टवेयर की मदद से क्रम रहित ड्यूटी लगाई गई है। हिमाचल पुलिस के प्रवक्ता खुशहाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश के 373 अति संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी जबकि संवेदनशील केंद्रों पर केंद्रीय बलों के अलावा दूसरे राज्यों के पुलिस बल और सामान्य मतदान केंद्रों पर होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
आयोग से चुनाव संपन्न कराने के लिए 47 कंपनी मुहैया कराई गई हैं। इसके अलावा प्रदेश पुलिस के 10 हजार 915 अधिकारी कर्मचारी व हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड के कुल 9200 होमगार्ड जवानाें को लगाया जा रहा है। वहीं, 23 मई को होने वाली चुनावों की मतगणना के लिए कुल स्थापित 18 मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल, प्रदेश पुलिस आरक्षित वाहिनी एवं जिला पुलिस की टुकड़ियों को तैनात किया गया है जो चुनाव के दिन से लेकर मतगणना संपन्न होने तक तैनात रहेगी।
विज्ञापन
शर्मा ने बताया कि इसके अलावा प्रदेश के 119 पुलिस थानों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल/राज्य सशस्त्र पुलिस बल की एक-एक सेक्शन भी तैनात की गई है ताकि कानून एंव व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए थाना प्रभारी अपने अधिकार क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। बताया कि सभी थानाक्षेत्रों के पर्यवेक्षण के लिए प्रदेश को 46 सेक्टरों में बांटा गया है जहां पर पुलिस उप अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को सेक्टर ऑफि सर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जिला व पीएचक्यू में बने कंट्रोल रूम
प्रवक्ता ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए जिला व पुलिस मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा 12 डीएम, 13 एसपी, 32 एडीएम व एएसपी, 121 उपमंडलाधिकारी व डीएसपी, 974 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा 210 उड़न दस्ते व 210 स्टैटिक सर्विलेंस टीमें गठित की गई हैं। साथ ही 99 बैरियरों व एंट्री प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वहीं, मोबाइल एप रोप के जरिये सुरक्षा कर्मियों को चुनाव ड्यूटी से संबंधित दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।