फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने दिया इस्तीफा

Fri, 12 Apr 2019 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Apr 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 himachal cabinet minister anil sharma resigned to cm jairam thakur
अनिल शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

पिछले एक महीने से प्रदेश में चल रहा सियासी तूफान शुक्रवार को अपने चरम पर पहुंच गया। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ चल रही जुबानी जंग के बीच शुक्रवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री ने भी सिराज दौरे के दौरान केंद्रीय नेतृत्व से फोन पर चर्चा के बाद शर्मा के इस्तीफे को स्वीकार करने का एलान कर दिया। अनिल के इस्तीफे के साथ ही मंडी संसदीय सीट पर चल रहे सियासी घमासान के और तेज होने का अंदेशा है।

चलता रहा वाक् युद्ध

lok sabha election 2019 himachal cabinet minister anil sharma resigned to cm jairam thakur
फाइल फोटो

2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए मंडी सदर से विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा मंगलवार को शिमला आए थे। अनिल ने मीडिया में सरकार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर परिवारवाद और बाई चांस सीएम बनने जैसे बयान के बहाने जमकर हमला किया था लेकिन इसी बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री के मंडी दौरे के बीच अनिल ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया।

lok sabha election 2019 himachal cabinet minister anil sharma resigned to cm jairam thakur
फाइल फोटो

पत्र में अनिल शर्मा ने कहा कि सीएम के मंत्री के गुम होने वाले बयान से वह आहत हैं और जब सीएम को विश्वास ही नहीं है तो सरकार में रहने का क्या मतलब। इसके साथ ही अनिल ने फिर दोहराया कि वह न तो मंडी में पार्टी के किसी कार्यक्रम में भाग लेंगे और न मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी अपने बेटे आश्रय शर्मा के पक्ष में प्रचार करेंगे। अनिल के इस्तीफे के साथ ही अब उनके भाजपा में बने रहने को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019 himachal cabinet minister anil sharma resigned to cm jairam thakur
फाइल फोटो

जानकारों के अनुसार चूंकि अभी उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधि में भाग नहीं लिया है। ऐसे में अभी उनके खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई संभव नहीं है। जाहिर है शर्मा के इस नपेतुले कदम से भाजपा को उन्हें पार्टी से निकाल पाना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना आसान नहीं रहेगा।

विज्ञापन
lok sabha election 2019 himachal cabinet minister anil sharma resigned to cm jairam thakur
फाइल फोटो

भले ही अनिल शर्मा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन अभी भी भाजपा के विधायक रहते हुए कांग्रेस प्रत्याशी और अपने बेटे आश्रय के लिए चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। अनिल अगर बेटे का प्रचार करते हैं तो उनके खिलाफ भाजपा एंटी डिफेक्शन लॉ ला सकती है, जिसके चलते उनकी विधायकी चली जाएगी। ऐसे में मंडी सदर से विधानसभा उपचुनाव भी करवाना पड़ेगा। इसलिए अनिल फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं और उपचुनाव की तोहमत अपने सिर नहीं लेना चाहते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed