लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस का हेलीकॉप्टर वार शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस अब दोनों ही पार्टियों का हेलीकॉप्टर वार शुरू हो गया है। जहां कांग्रेस ने बाजी मारते हुए पहले अपना हेलीकॉप्टर हिमाचल पहुंचाया, वहीं बुधवार को भी भाजपा का एक हेलीकॉप्टर प्रचार के लिए आ गया। कांग्रेस का गुरुवार को एक अन्य हेलीकॉप्टर हिमाचल आएगा। कांग्रेस का पांच सीटर हेलीकॉप्टर दो दिन पहले ही हिमाचल पहुंचा है।
बुधवार को इसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रभारी रजनी पाटिल, केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और पार्टी महासचिव रजनीश किमटा चौपाल गए। वीरवार को दस बजे राठौर, पाटिल और वीरभद्र मंडी जाएंगे और आश्रय शर्मा की नामांकन प्रक्रिया में भाग लेंगे।
उसके बाद हमीरपुर में रामलाल ठाकुर का नामांकन पत्र भरे जाने के दौरान भी ये उपस्थित रहेंगे। दूसरे हेलीकॉप्टर में आनंद शर्मा चंडीगढ़ से शिमला पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल के के बाद कांग्रेस का एक हेलीकॉप्टर हिमाचल से वापस जाएगा।
बुधवार को शिमला के जुब्बड़हट्टी पहुंचे भाजपा के हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य वरिष्ठ नेता मंडी और शिमला के बीच सफर करते रहे। इसी हेलीकॉप्टर से सीएम जयराम ठाकुर और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता हमीरपुर और धर्मशाला जाएंगे।
वे हमीरपुर में अनुराग ठाकुर और कांगड़ा में किशन कपूर के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा को यह हेलीकॉप्टर नामांकन भरने के समय इस्तेमाल करने के लिए मिला है। यह 26 अप्रैल तक ही हिमाचल में है। इस हेलीकॉप्टर में पायलट और को-पायलट के अलावा पांच और सवारियां बैठ सकती हैं।
सरकारी हेलीकॉप्टर खराब, अनाडेल में ही फंसा
सरकारी हेलीकॉप्टर इन दिनों खराब चला हुआ है। यह अनाडेल में ही फंसा पड़ा है। चुनाव के बीच इसे जनजातीय क्षेत्रों में हवाई सेवाओं के लिए तैनात किया गया है। मगर इन दिनों ये सेवाएं नहीं दे पा रहा है।