फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: gs bali refuse to fight election and kaul singh thakur in delhi

लोकसभा चुनाव: बाली चुनाव मैदान से हटे, कौल दिल्ली डटे

Sun, 17 Mar 2019 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Mar 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: gs bali refuse to fight election and kaul singh thakur in delhi

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस में उम्मीदवारों के नामों को लेकर रोज नया शिगूफा सामने आ रहा है। कांगड़ा संसदीय सीट से टिकट के लिए पिछले कई महीनों से जुगत में लगे पूर्व मंत्री जीएस बाली जहां चुनाव मैदान से पीछे हट गए हैं, वहीं मंडी सीट से पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह सीट की चाह में नई दिल्ली पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कांगड़ा के चंबी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के बाद जीएस बाली ने उनके समक्ष चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर कर दी थी। अमर उजाला से भी बातचीत के दौरान बाली ने चुनाव न लड़ने की बात कही है। पिछले कई महीनों से कांग्रेस में कांगड़ा सीट से उम्मीदवारी को लेकर जीएस बाली और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का नाम जोर-शोर से चल रहा था।

विज्ञापन

वीरभद्र सिंह ने की कौल पैरवी

lok sabha election 2019: gs bali refuse to fight election and kaul singh thakur in delhi

दोनों में सियासी लड़ाई के चलते हाईकमान की ओर से पवन काजल और आशा कुमारी का नाम टिकटार्थी की रेस में जोड़ा गया, लेकिन टिकट के लिए सुधीर और बाली ने शिमला से लेकर दिल्ली तक एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था, लेकिन अब बाली का  चुनाव लड़ने से मना कर देना कांग्रेस के भीतर नए सियासी समीकरणों को जन्म दे रहा है। माना जा रहा है कि बाली कूटनीति के तहत अब मिशन 2022 पर फोकस कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के सियासी मैदान से पहले वह कूटनीतिक रूप से दो पड़ोसी नेताओं को राजनीतिक हाशिये पर धकेलना चाह रहे हैं। उधर कौल सिंह ठाकुर भी मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की चाह लिए दिल्ली में डटे हैं। चर्चा है कि दिल्ली जाने से पहले कौल सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र में अपने करीबियों को फोन करके तैयार रहने और लोकसभा के चुनाव में साथ देने की बात कही है। सूत्रों के मुताबिक मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में कौल सिंह को उतारने की पैरवी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed