फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 Expenditure limit for candidates

लोकसभा चुनाव 2019: नेताओं की जेब पर भारी पड़ेंगे ‘डीजे वाले बाबू’

Sun, 24 Mar 2019 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Mar 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Expenditure limit for candidates

लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के पाई-पाई खर्च पर चुनाव आयोग की नजर रहेगी। चुनावी रैली में टेंट, कुर्सी, फर्नीचर, डेकोरेशन और अन्य सामान के खर्च का भी आकलन किया जाएगा। रैली के दौरान डीजे वाले को 1500 रुपये और लोकल बैंडबाजे के 500 से 5000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से खर्च में जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर ने विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ मूल्यांकन चार्ट पर चर्चा कर इसकी दरें निर्धारित की हैं। मूल्यांकन चार्ट के मुताबिक सामान्य कुर्सी 5 रुपये, सोफा 500 रुपये, वीआईपी कुर्सी 20 रुपये, सामान्य टेबल 50 रुपये, जमीन पर बिछाने के लिए दरी 50 रुपये, पोलिंग एजेंट तथा कैंपेन में कार्य करने वालों के लिए 500 रुपये दैनिक मजदूरी, लाउड स्पीकर 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दरें तय की गई हैं। इसके अलावा पंडाल बनाने के लिए 2000 रुपये, कपड़े के बैनर 20 रुपये से 450 रुपये तक और कपड़े के झंडे के लिए 20 से 50 रुपये निधारित किए गए हैं।

विज्ञापन

यह भी जरूरी

राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को चुनाव खर्च के लिए अलग खाता खुलवाना होगा। साथ ही चुनाव उद्देश्य के लिए समर्पित बैंक खाता संख्या की जानकारी नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उम्मीदवार द्वारा रिटर्निंग अधिकारी को देनी होगी। आवधिक अंतराल के पश्चात व्यय पर्यवेक्षक द्वारा इसका आकलन किया जाएगा।

जिला में व्यय निगरानी कमेटियां गठित  
जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा ने कहा कि व्यय निगरानी के लिए जिला में टीमें गठित कर दी गई हैं। उम्मीदवारों के चुनाव खर्च की निगरानी तथा चुनाव व्यय पर्यवेक्षकों द्वारा व्यय का आकलन करने के लिए दर चार्ट के बारे में राजनीतिक दलों के सदस्यों को अवगत करवा दिया गया है। इसके अलावा आदर्श आचार संहिता के बारे में भी बैठक में जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed