फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: exam of sukhwinder sukhu and mukesh agnihotri after ram lal got ticket

हमीरपुर लोकसभा सीट: टिकट रामलाल को मिलने के बाद अब इन नेताओं की होगी परीक्षा

Sun, 07 Apr 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Apr 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: exam of sukhwinder sukhu and mukesh agnihotri after ram lal got ticket
फाइल फोटो

हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट रामलाल ठाकुर को मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की भी कड़ी परीक्षा होगी। अग्निहोत्री ऊना जिले और सुक्खू हमीरपुर से कांग्रेस के बड़े नेता और विधायक हैं।

विज्ञापन


इन पर अपने-अपने जिलों से रामलाल को बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी होगी। इससे अपने क्षेत्रों में इनके प्रभाव का भी आकलन होगा। हमीरपुर लोकसभा सीट के तहत हमीरपुर और ऊना जिलों में पांच-पांच और बिलासपुर में चार विधानसभा सीटें आती हैं।
विज्ञापन


एक विधानसभा हलका मंडी जिले का और दो हलके कांगड़ा जिले के भी आते हैं। हमीरपुर से कांग्रेस का टिकट शनिवार को रामलाल ठाकुर को दे दिया गया जो बिलासपुर जिले के नयनादेवी से ताल्लुक रखते हैं और इसी हलके से कांग्रेस के विधायक भी हैं। रामलाल वीरभद्र सिंह के पुराने करीबी नेता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर को घर में ही मात देना आसान नहीं होगा

हालांकि, उन्हें टिकट दिलाने के लिए कांग्रेस के सभी खेमे सहमत माने जा रहे हैं। दूसरी ओर वीरभद्र सिंह के ही नजदीकी कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिले के हरोली से विधायक हैं।

उनकी अपने हलके में अच्छी पकड़ बेशक हो, लेकिन उन पर ऊना जिले की पांचों सीटों पर बढ़त दिलाने का दबाव होगा। हमीरपुर जिले के नादौन के कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू पिछले छह साल तक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहे जोकि एक लंबा कार्यकाल था।

टिकट के लिए अग्निहोत्री की तरह ही सुक्खू का भी नाम चल रहा था, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने अनुराग ठाकुर के गृह जिले हमीरपुर से ही उम्मीदवार देना उचित नहीं समझा। राहुल गांधी के भरोसेमंद रहे सुक्खू के लिए अनुराग ठाकुर को घर में ही मात देना आसान नहीं होगा।

तीन बार लगातार सांसद रहे लोकसभा में मुख्य सचेतक अनुराग ठाकुर को भाजपा हाईकमान ने लगातार चौथी बार उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस को इतना चिंतित किया कि लंबी माथापच्ची के बाद आखिर में विधायक रामलाल ठाकुर पर ही सहमति बनानी पड़ी जो तीन बार इसी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रह चुके हैं।

चंदेल पर भाजपा और कांग्रेस में रस्साकशी 

lok sabha election 2019: exam of sukhwinder sukhu and mukesh agnihotri after ram lal got ticket
फाइल फोटो

वह हर बार सीट तो खो गए, लेकिन उनके पास चुनाव लड़ने का अनुभव है।  हमीरपुर सीट से ही तीन बार के पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल पर भाजपा और कांग्रेस दोनों में रस्साकशी चली हुई है।

सुरेश चंदेल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। वह पहले भाजपा तो बाद में कांग्रेस से टिकट चाह रहे थे जो उन्हें कहीं से नहीं मिला। वह भाजपा में ही बने रहेंगे या कांग्रेस में जाएंगे, उन्होंने इस पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

ऐसे में भाजपा उन्हें अपने साथ बनाए रखना चाहती है तो कांग्रेस अपने में शामिल करवाना चाहती है। दोनों इसमें अपना घाटा-नफा देख रहे हैं। अगर चंदेल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा तो भी वह दोनों ओर के समीकरण बिगाड़ सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed