{"_id":"5cca943bbdec220769792fdf","slug":"lok-sabha-election-2019-evms-for-himachal-demande-from-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से मंगवाई जा सकती हैं नई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से मंगवाई जा सकती हैं नई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें, जानिए पूरा मामला
Thu, 02 May 2019 12:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 May 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
हिमाचल प्रदेश के लिए हजारों नई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) गुजरात से मंगवाई जा सकती हैं। मंडी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी नहीं घटे तो यहां के मतदान केंद्रों में दो-दो ईवीएम मशीनें रखनी पड़ सकती हैं। ऐसा हिमाचल में पहली बार होगा। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
नामांकन छंटनी के बाद मंडी लोकसभा सीट पर 17 प्रत्याशी रह गए हैं। ये अन्य तीन संसदीय क्षेत्रों से अधिक हैं। एक ईवीएम में नोटा सहित 16 बटन होते हैं। ऐसे में एक प्रत्याशी के लिए अलग से मशीन लगानी पड़ेगी। हालांकि, वीरवार को नामांकन वापसी होगी।
विज्ञापन
अगर किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया तो नौबत अतिरिक्त मशीनें मंगवाने की आएगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने गुजरात से ईवीएम मंगवाने का विचार किया है। गुजरात में 23 अप्रैल को मतदान हो चुका है। वहां अतिरिक्त मशीनें मौजूद बताई जा रही हैं। माना जा रहा है कि 17 उम्मीदवारों के बने रहने पर हिमाचल को लगभग 2000 अतिरिक्त मशीनें इस्तेमाल करनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन