{"_id":"5cdd9092bdec220785346795","slug":"lok-sabha-election-2019-evm-reached-by-helicopter-in-world-s-hightest-polling-booth-tashigang","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे ऊंचे बूथ टशीगंग में भारी बर्फबारी, आयोग ने हेलीकॉप्टर से पहुंचाईं ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया के सबसे ऊंचे बूथ टशीगंग में भारी बर्फबारी, आयोग ने हेलीकॉप्टर से पहुंचाईं ईवीएम
Fri, 17 May 2019 11:32 AM IST
Krishan Singh
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 May 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग के लिए सेना के हेलीकॉप्टर से ईवीएम पहुंचाई गईं। लाहौल को स्पीति घाटी से जोड़ने वाले 14 हजार फीट ऊंचे कुंजुम दर्रे पर बर्फबारी के कारण चुनाव आयोग ने टशीगंग समेत स्पीति के 30 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम हेलीकॉप्टर से पहुंचाईं।
विज्ञापन
गुरुवार को लाहौल के स्मींगरी हेलीपैड से सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने ईवीएम लेकर स्पीति के काजा को उड़ान भरी। पूरे हिमाचल समेत समुद्रतल से 15256 फुट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में 19 मई को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
टशीगंग में न्यूनतम पारा अभी भी शून्य से नीचे है। लोनिवि काजा डिवीजन ने कुछ दिन पहले ही बर्फ हटाकर यहां तक जाने वाली 32 किमी लंबी संपर्क सड़क से बहाल किया है।
विज्ञापन
टशीगंग में कुल 49 मतदाताओं में पुरुष 29 और महिला वोटर 20 हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी काजा जीवन नेगी ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट पहुंचा दी हैं। मतदान को लेकर घाटी में निर्वाचन आयोग की तैयारियां पूरी हैं।