पोस्टर के साथ बांटी वोटर स्लिप, भाजपा मंडल अध्यक्ष को नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू में भाजपा प्रत्याशी की अपील के पोस्टर के साथ मतदाता स्लिप बांटने के आरोप में निर्वाचन विभाग ने रेणुका मंडल अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रतिबंधित वोटिंग स्लिप के 200 पोस्टरों को भी कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह प्रतिबंधित पोस्टर ददाहू में भाजपा कार्यकर्ता की एक दुकान से बरामद किए गए हैं। इन्हें प्रत्याशी की अपील के साथ मतदाताओं तक पहुंचाया जाना था। कांग्रेस के किसी नेता की चुनाव आयोग से स्लिप की फोटो सहित शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई
।
राज्य चुनाव आयोग को मिली शिकायत पर टीम ने ददाहू में भाजपा कार्यकर्ता की दुकान पर छापामारी की। यहां से प्रत्याशी की अपील वाले पोस्टरों सहित प्रतिबंधित वोटर स्लिप बरामद हुईं। जांच टीम ने करीब 200 पोस्टर भी कब्जे में लिए हैं।
पोस्टर पर लगीं वोटिंग स्लिप कब्जे में ली गई
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार पहली बार ऐसा मामला सामने आया है।सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम संगड़ाह ने रेणुका के भाजपा नेता को नोटिस जारी कर दिया है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि आयोग को मिली शिकायत के आधार पर भाजपा नेता नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। जवाब का इंतजार है। जांच के दौरान करीब 200 पोस्टर पर लगीं वोटिंग स्लिप भी कब्जे में ली गई हैं।
वोटिंग स्लिप ददाहू के एक मतदान केंद्र की हैं, जिन्हें मतदाताओं के बीच घर-घर जाकर बांटा जाना था। वोटिंग स्लिप छपवाकर बांटने पर प्रतिबंध है। केवल चुनाव आयोग ही अपने स्तर पर वोटिंग स्लिप को मतदाताओं को पहुंचाता है।
इसको लेकर कर्मचारियों को बाकायदा प्रशिक्षण दिया जाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर पोस्टर और स्लिप कब्जे में ली गई है।