फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: congress high command calls members of himachal screening committee

हमीरपुर से प्रत्याशी पर उलझी कांग्रेस, फिर बुलाए स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य

Wed, 03 Apr 2019 10:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Apr 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: congress high command calls members of himachal screening committee
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल

हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस से टिकटार्थियों को लेकर हुए ताजा सर्वे के बाद हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों को फिर दिल्ली बुला लिया है। हाईकमान अभी तक यहां से प्रत्याशी तय नहीं कर पाया है।

विज्ञापन


इसलिए पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के अलावा हाईकमान ने टिकट के दावेदार विधायक रामलाल ठाकुर और कर्नल धर्मेंद्र पटियाल को भी दिल्ली बुलाया है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक हमीरपुर सीट से टिकट के लिए प्रत्याशी के नाम पर गुरुवार को फिर मंथन होगा। अभी तक पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का नाम आगे चल रहा था, लेकिन ताजा सर्वे ने हाईकमान को टिकट देने से पहले दोबारा विचार करने पर विवश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के अनुसार रामलाल ठाकुर के पक्ष में 34 फीसदी वोट हैं, जबकि सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पक्ष में 14 फीसदी लोग हैं। कर्नल धर्मेंद्र के पक्ष में 12, भूतपूर्व सैनिक के पक्ष में 22, राजेंद्र राणा और अभिषेक राणा के पक्ष में 7 और सीएलपी नेता मुकेश के पक्ष में 14 फीसदी लोग हैं। 

बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी विधायक रामलाल या भूतपूर्व सैनिक को प्रत्याशी बनाने के पक्ष में है। रामलाल और कर्नल पटियाल में एक दौर की वार्ता भी हो चुकी है। पटियाल वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस भूतपूर्व सेल के अध्यक्ष हैं।


विधायक रामलाल 6 बार के विधायक हैं और दो बार मंत्री बने हैं। ऐसे में वह टिकट पाने में बाजी मार जाएं तो हैरानी नहीं होगी। हालांकि, सुक्खू ने हाईकमान को लिखकर दिया है कि वह हमीरपुर से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed