{"_id":"5ccadb72bdec22075c115a6f","slug":"lok-sabha-election-2019-cm-jairam-thakur-targets-congress-mukesh-agnihotri","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटने-हटाने की राजनीति में खुद ही किनारे न लग जाएं मुकेश : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटने-हटाने की राजनीति में खुद ही किनारे न लग जाएं मुकेश : जयराम
Thu, 02 May 2019 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 May 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चौकी जंबाला में आयोजित प्रमुख कार्यकर्ता सम्मेलन में नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में हटने और हटाने की राजनीति चल रही है। कई जिला अध्यक्ष और प्रभारी अभी तक हटाए जा चुके हैं। वर्तमान में कांग्रेस में जो हालात चल रहे हैं, कहीं मुकेश अग्निहोत्री खुद किनारे न लगाए दिए जाएं।
विज्ञापन
दरअसल, अग्निहोत्री ने कहा कि था कि जयराम ठाकुर को बैठे बैठाए ही मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल गई है। इस पर पलटवार करते हुए जयराम ने कहा कि नेता विपक्ष की बातों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में एक व्यवस्था है।
विज्ञापन
यहां पार्टी का निर्णय पार्टी के भीतर होता है। भाजपा मुकेश को पूछ कर निर्णय नहीं लेगी। मुख्यमंत्री ने भाजपा में मोदी के नाम पर प्रचार करने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करने से ही कांग्रेस परेशान हो जाती है। कांग्रेस अपने नेताओं का जिक्र करे, भाजपा अपने नेता का जिक्र करते रहेंगे। भाजपा हर जगह केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करेगी। सांसद ने जो कार्य किया, उसका भी जिक्र चुनावों में करेंगे।
विज्ञापन
जयराम ने कहा कि वह पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। वह हमारे मित्र थे जो अब कांग्रेस में चले गए हैं। जहां वह गए हैं, वहां क्या महसूस कर रहे हैं, अभी कहना जल्दबाजी होगी। कुछ अरसे के बाद खुद पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस में कोई ठीक से सोचने और अच्छी बातें करने वाला नेता नहीं बचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक सोच के कारण ही आज विश्व भारत के आगे झुका है।
मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया है। जयराम ने कहा कि कांग्रेस आरोप लगा रही है कि लोकसभा चुनावों में ऐसा नहीं होना चाहिए, तो उन्हें बता दें कि यूएनओ में र्कोई आचार संहिता लागू नहीं है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिप अध्यक्ष राकेश ठाकुर और एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।