खुद को सर्वे में सबसे ऊपर बताने वाले नेता कहां चले गए: जयराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर हमला बोला है। सीएम ने कहा कि जो नेता खुद को सर्वे में सबसे ऊपर और प्रदेश का भविष्य बताते थे, वे चुनाव मैदान में उतरने से ही कन्नी काट गए।
सीएम ने पूछा कि अग्निहोत्री ने क्यों हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से रामलाल को आगे किया है। कांगड़ा में भी ऐसा ही हाल है। सीएम ने कहा कि रामलाल व अनुराग ठाकुर दोनों चौका लगाएंगे। फर्क इतना होगा कि अनुराग जीत का और रामलाल हार का चौका लगाएंगे।
मुख्यमंत्री हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कंदरौर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तथाकथित महागठबंधन में लगभग एक दर्जन नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।
मंडी व बिलासपुर में भाजपा नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने पर सीएम ने कहा कि आजकल आया राम गया राम का प्रचलन हो गया है। लेकिन इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
जब भाजपा ने अपने चार प्रत्याशी तय करने थे तो केवल 15 मिनट का समय लगाया, लेकिन कांग्रेस ने तीन किश्तों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। सीएम ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री कहते हैं कि सीएम मंडी से ही बाहर नहीं निकलते।
भाषण से पहले बिजली गुल
उन्होंने कहा कि अब वह नेता बताए कि हरोली से बाहर क्यों नहीं निकल रहे हैं। जयराम ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को ही बढ़त मिलेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर था, इसीलिए आज भी उनके अधिकांश नेता जमानत पर हैं।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस के प्रमुख राहुल गांधी बौखलाहट में प्रधानमंत्री के प्रति अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगनी पड़ रही है। कहा कि कांग्रेस भाजपा पर इलजाम लगाने से पहले यह सिद्ध करे कि वह भारतीय हैं या नहीं।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रणधीर शर्मा, सदर विधायक सुभाष ठाकुर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाषण देने के लिए जैसे ही मंच पर आए, बिजली गुल हो गई।
एकाएक हुए इस घटनाक्रम से मंच पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सीएम कुर्सी पर आकर बैठ गए। इससे पहले कि बिजली आती, महिला मोर्चा की सदस्यों ने गाना शुरू कर दिया। करीब 10 मिनट बाद बिजली आई, तब सीएम ने भाषण देना शुरू किया।