फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: cm jairam thakur statement in kangra himachal

राजीव गांधी के समय केंद्र से मिलता था एक रुपया, आम आदमी तक पहुंचते थे 15 पैसे: जयराम

Thu, 16 May 2019 05:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चढ़ियार (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चढ़ियार (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 May 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: cm jairam thakur statement in kangra himachal
फाइल फोटो

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी के समय जब केंद्र से एक रुपया आता था तो उसमें आम आदमी तक मात्र 15 पैसे ही पहुंचते थे। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद केंद्र से एक रुपया चलकर आम आदमी तक पूरा एक रुपया पहुंचता है।

विज्ञापन


बैजनाथ के चढ़ियार में जनसभा के दौरान सीएम ने कहा कि भारत की सुरक्षा की दृष्टि से मोदी का फिर से प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। आतंकवाद भारत के साथ पूरे विश्व के लिए परेशानी बना हुआ है।
विज्ञापन


पाकिस्तान पुलवामा हमले के सबूत मांग रहा है, जबकि मुंबई के ताज होटल में 300 से अधिक लोग मारे गए थे तो हमले के आरोपी कसाब ने स्वयं स्वीकार किया था कि वह पाकिस्तान से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी पाकिस्तान कसाब को पाकिस्तानी मानने से मना करता रहा। कहा कि कांग्रेस के 4-5 लोगों को सर्जिकल स्ट्राइक की जगह ले जाना चाहिए। विपक्ष कुछ भी नहीं कर पा रहा है तो सिर्फ मोदी को जलील करने में लगा है।

देश में ऐसी स्थिति बन गई है कि जहां भी राहुल गांधी जनसभा कर रहे हैं, वहां मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह और रक्षा कानून को खत्म करने की बात कही है। 

टीवी देख बच्चों की यह होती है प्रक्रिया

जयराम ठाकुर ने कहा कि देशभर में छोटा बच्चा जब टीवी देख रहा होता है तो टीवी पर मोदी के दिखाई देने पर वह कहता है दादू मोदी आया, मोदी आया। इसके विपरीत अगर राहुल गांधी दिखाई दे तो बच्चा कहता है देखो दादू पप्पू आया, पप्पू आया।

शाह के रोड शो में हिंसा निंदनीय : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में हुई हिंसा निंदनीय घटना है। ममता दीदी से यह उम्मीद नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed