फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: BJP Vice President Shyam Jaju statement on Mamata Banerjee

अपनी हार से बौखलाहट में ममता बनर्जी मानसिक संतुलन खो बैठीं: जाजू

Thu, 16 May 2019 10:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 May 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: BJP Vice President Shyam Jaju statement on Mamata Banerjee
फाइल फोटो

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा है कि अपनी हार से बौखलाहट में ममता बनर्जी मानसिक संतुलन खो बैठी हैं। लोकतंत्र में रोड शो करना, रैली करना और प्रचार-प्रसार करना हर व्यक्ति का मूलभूत अधिकार है। 

विज्ञापन


श्याम राजू ने कहा है कि लोकतंत्र का गला घोंट कर अपने राज्य में ‘हम करें सो कायदा’ चलाने वाली ममता को स्वार्थी वोट बैंक राजनीति के लिए किसी भी हद तक जाने की अनुमति भारत का लोकतंत्र नहीं देता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान देश भर में गुंडों और बदमाशों को हिरासत में लिया जाता है। पश्चिम बंगाल में उन्हें बांड पर रिहा करके मसल पॉवर का उपयोग अपनी राजनीति के लिए तृणमूल कांग्रेस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज सुधारक ईश्वर चंद विद्यासागर की प्रतिमा तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने तोड़कर अमित शाह के रोड शो को बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि कोई भी शक्ति मानव अधिकारों का हनन नहीं कर सकती। यह स्मरण रहे कि देश के लोगों ने आपातकाल के बाद ऐसी ताकतों को करारा तमाचा मारकर जवाब दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed