फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 bjp to lead in constituencies of himachal pradesh

लोकसभा चुनाव 2019: मुख्यमंत्री, मंत्रियों के लिए लीड बरकरार रखने की चुनौती

Thu, 04 Apr 2019 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Apr 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 bjp to lead in constituencies of himachal pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश में डेढ़ वर्ष पहले विधानसभा चुनाव में जीते विधायकों के लिए लोकसभा चुनाव में लीड को बरकरार रखने की चुनौती होगी। चाहे विधायक कांग्रेस का हो या भाजपा का। दोनों दलों के विधायकों को अपनी जीत के अंतराल को लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार को दिलाने के लिए पसीना बहाना होगा। सूबे की टॉप दस बड़ी जीत में सिर्फ भाजपा के ही विधायक शामिल हैं।

विज्ञापन


इनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा व स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार शामिल हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में नाचन के विधायक विनोद कुमार ने सूबे में सबसे ज्यादा वोट लेकर रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन

नाचन से विनोद कुमार 15896, बल्ह के इंद्र सिंह गांधी 12811, बैजनाथ के मुल्ख राज प्रेमी 12669, पांवटा साहिब से सुखराम 12619, धर्मपुर के महेंद्र सिंह 11964, सराज के जयराम ठाकुर 11254, जयसिंहपुर के रविंद्र सिंह 10710, घुमारवीं के राजेंद्र गर्ग 10435, सुलह के विपिन परमार 10291, मंडी सदर के अनिल शर्मा ने 10257 वोटों से जीत दर्ज की थी। अब अनिल शर्मा अपने बेटे को लीड दिलवाएं या भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप को, इस पर सबकी नजर रहेगी।

मंडी संसदीय क्षेत्र से बड़ी जीत वाले ये हैं चार विधायक
विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत से विधायक बने चार भाजपा नेता मंडी संसदीय क्षेत्र से हैं। इनमें सीएम जयराम ठाकुर, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी और अनिल शर्मा शामिल हैं। वहीं, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से विपिन परमार, मुल्ख राज प्रेमी व रविंद्र सिंह, जबकि हमीरपुर में राजेंद्र गर्ग और महेंद्र सिंह व शिमला में सुखराम चौधरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed