{"_id":"5cc1dda7bdec227ce10d12e4","slug":"lok-sabha-election-2019-bjp-rebel-leader-baldev-thakur-will-return-to-the-party-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से बागी बलदेव ठाकुर पार्टी में आज करेंगे वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से बागी बलदेव ठाकुर पार्टी में आज करेंगे वापसी
Fri, 26 Apr 2019 10:11 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
बलदेव ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया में गुरुवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बागी नेता बलदेव ठाकुर की पार्टी में वापसी की अटकलों को लेकर चर्चा होती रही। फतेहपुर से भाजपा से बागी होकर 2017 में आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले बलदेव ठाकुर ने अमर उजाला को बताया कि स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार की ओर से उन्हें पार्टी में घर वापसी के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
इसलिए वह शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर के धर्मशाला में होने वाली नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे। पार्टी के शीर्ष नेताओं के समक्ष वह भाजपा में वापसी करेंगे। फतेहपुर में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रतिद्वंद्वी रहे प्रदेश भाजपा महामंत्री कृपाल परमार ने कहा कि इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
संगठनात्मक जिला नूरपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सतीश शर्मा शर्मा का कहना है कि उन्हें इसके बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। पार्टी हाईकमान का फैसला मान्य होगा। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि पार्टी के सर्वोच्च नेतृत्व के निर्णय के बाद बलदेव ठाकुर पार्टी में वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन