फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: BJP hamirpur strategy after suresh chandel joined congress

लोकसभा चुनाव: भाजपा के गढ़ को उसी के मोहरे से ढहाने की तैयारी

Tue, 23 Apr 2019 02:36 PM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Apr 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: BJP hamirpur strategy after suresh chandel joined congress
फाइल फोटो

हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं तीन बार सांसद रहे सुरेश चंदेल के बहाने कांग्रेस अनुराग ठाकुर की किलेबंदी में जुट गई है। चंदेल को अपने साथ जोड़कर कांग्रेस न केवल बिलासपुर जिला बल्कि राजपूत मतदाताओं को साधने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


चंदेल राजपूत समुदाय से हैं और बिलासपुर जिला के साथ पूरे संसदीय क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ माना जाती है। इसी की बदौलत वह पूर्व में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव मैदान में जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती का विवादित बयान और अब चंदेल का कांग्रेस में बिना शर्त शामिल होना। चंदेल को कांग्रेस में जाने से रोकने में ठोस प्रयास न होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में शंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अनुराग के तीन बार लोस चुनाव में जीत से केंद्र और प्रदेश में उनके बढ़ते कद से कइयों को दिक्कत है। इस तरह के सवालों की पार्टी कार्यकर्ताओं में सुगबुगाहट है।

भाजपा से धूमल, चंदेल, अनुराग और कांग्रेस से पराशर जीते हैं 3-3 चुनाव

lok sabha election 2019: BJP hamirpur strategy after suresh chandel joined congress

हमीरपुर सीट पर भाजपा के तीन दिग्गज 3-3 चुनाव जीत चुके हैं। जिसमें सुरेश चंदेल और अनुराग ठाकुर हैट्रिक लगाने वाले नेताओं की सूची में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल वर्ष 1989, 1991 और वर्ष 2007 में लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे।

वहीं कांग्रेस से नादौन से ताल्लुक रखने वाले नारायण चंद पराशर अकेले नेता हैं जो हमीरपुर सीट से तीन बार चुनाव जीते हैं। पराशर ने 1971, 1980 और 1984 में तीन बार भाजपा को हमीरपुर सीट से हराया है। अनुराग वर्ष 2008, 2009 और 2014 में तो सुरेश चंदेल ने वर्ष 1998, 1999 और 2004 में भाजपा की टिकट पर हैट्रिक लगाई थी।

 भाजपा में हो रही थी घुटन : चंदेल

lok sabha election 2019: BJP hamirpur strategy after suresh chandel joined congress
फाइल फोटो

चंदेल ने कहा कि मेरे कांग्रेस में जाने से बेटा दिनेश चंदेल भी कांग्रेस में स्वत: शामिल हो गया है। कांग्रेस में आने के बाद उन्होेंने दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा से आधा घंटा मुलाकात भी की।

उनका कहना है कि मैं भाजपा में लंबे समय से घुटन महसूस कर रहा था। भाजपा में जब सुनवाई नहीं हुई तो कांग्रेस में जाने का विचार बनाया और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

चंदेल को कांग्रेस में जाने से क्या फायदा, यह उनको पता : सीएम
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शाहपुर में कहा कि सुरेश चंदेल के कांग्रेस में शामिल होने की खबर आई है। वह काफी दिनों से इधर-उधर के संपर्क में थे। उनके जाने पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। कांग्रेस में जाने से उनका क्या लाभ होगा, यह उन्हें ही पता होगा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed