फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 and MP candiadtes from BJP in Himachal Pradesh

लोस चुनाव 2019: हिमाचल में इन सीटों पर भाजपा में टिकट की दावेदारी का दौर शुरू

Sun, 07 Oct 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 07 Oct 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 and MP candiadtes from BJP in Himachal Pradesh

लोकसभा चुनाव में टिकट हासिल करने को भाजपा के कई नेताओं में दावेदारी का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के सिटिंग सांसदों के लिए टिकट बचाए रखना चुनौती बन गया है। राज्य में लोकसभा की चार सीटें हैं। इनमें हमीरपुर को छोड़कर बाकी तीनों सीटों पर टिकट झटकने के इच्छुकों में कई नाम शुमार हो गए हैं। इनमें से कुछ दावेदार तो मौजूदा सांसदों के खिलाफ एंटी इनकमबेंसी फैक्टर की चर्चा छेड़कर भी अपनी बात रख रहे हैं।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव सात-आठ महीने बाद संभावित माने जा रहे हैं। वर्तमान में हिमाचल की चारों सीटों से भाजपा सांसद हैं। वर्ष 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बीच हिमाचल में भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था। कांगड़ा से शांता कुमार, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा और शिमला से वीरेंद्र कश्यप चुनाव जीते थे।

विज्ञापन

कांगड़ा, मंडी और शिमला सीट से कौन-कौन दावेदार

lok sabha election 2019 and MP candiadtes from BJP in Himachal Pradesh

कांगड़ा : शांता कुमार यहां से चुनाव नहीं लड़ते हैं तो कृपाल परमार, दूलो राम और इंदु गोस्वामी में से एक को टिकट मिल सकता है। चर्चा यह भी है कि स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार से भी चुनाव लड़ाया जा सकता है।

मंडी : सांसद रामस्वरूप शर्मा के अलावा ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह और महेश्वर सिंह टिकट की दावेदारी में हैं। महेश्वर इसी सीट से सांसद रह चुके हैं। वह राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम पोते आश्रय शर्मा को टिकट चाह रहे हैं। ऐसा करने पर भाजपा के पाले में यह सीट डालने का दावा भी सुखराम कर चुके हैं।

शिमला : मौजूदा सांसद वीरेंद्र कश्यप के अलावा इसी सीट से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ चुके एचएन कश्यप प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। इनके अलावा रोहडू़ से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकीं शशिबाला और नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट भी दौड़ में हैं। वीरेंद्र कश्यप अदालती मामले में उलझे हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी इस बात को भुनाकर भी टिकट झटकना चाह रहे हैं।

हमीरपुर : लोकसभा में भाजपा के चीफ व्हिप अनुराग ठाकुर का टिकट काटने का इच्छुक भाजपा का कोई नेता अभी तक हमीरपुर से मैदान में नहीं उतरा है। एक भाजपा नेता ने इस हसरत के साथ प्रचार शुरू जरूर किया, मगर अब वह खामोश हैं। सूत्रों ने बताया कि ऐसे में अनुराग का टिकट ही चारों सीटों में अब तक सबसे सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed