{"_id":"5cd3dcddbdec2207790746fe","slug":"lok-sabha-election-2019-and-fraud-on-the-name-of-political-parties-bjp-and-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी बेला में फोन पर इस तरह हो रही ठगी, भाजपा कार्यालय से बोल रही हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी बेला में फोन पर इस तरह हो रही ठगी, भाजपा कार्यालय से बोल रही हूं
Thu, 09 May 2019 01:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 09 May 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय से बोल रही हूं ... आपके विधानसभा क्षेत्र का नाम क्या है। कुछ इस प्रकार की जानकारी लेने के बाद लोगों से फोन पर ठगी करने वाले बैंक की डिटेल तक मांग रहे हैं। फोन और ऑनलाइन ठगी करने वाले भी लोकसभा चुनाव का फायदा उठाने की फिराक में हैं। फोन पर शातिर पहले व्यक्ति का नाम लेकर पूछ रहे हैं कि आपके विधानसभा क्षेत्र का नाम क्या है।
विज्ञापन
उसके बाद बता रहे हैं कि आप 2014 में भाजपा से मिस्ड कॉल अभियान के तहत जुड़े थे। इसलिए आपका नंबर हमारे पास है। उसके बाद पूरा पता और बैंक नंबर तक की डिटेल मांगी जा रही है। लोगों को 79710-56002 नंबर से कॉल आ रही है।
विज्ञापन
एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि अमर उजाला के माध्यम से उनके ध्यान में मामला आया है, इसकी जांच की जाएगी। लोगों से आग्रह है कि फोन पर किसी भी व्यक्ति को बैंक खाते और एटीएम के बारे में कोई जानकारी न दें।
विज्ञापन