फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 Amit Shah Rally in Chamba Bilaspur Nahan

हिमाचल में गरजेंगे अमित शाह, एक दिन में करेंगे तीन रैलियां

Sat, 11 May 2019 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन/चंबा/बिलासुपर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन/चंबा/बिलासुपर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 May 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Amit Shah Rally in Chamba Bilaspur Nahan
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

देवभूमि हिमाचल में स्टार वार तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ऊना में रैली के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हिमाचल में गरजेंगे। शाह तीन लोकसभा सीटों में एक ही दिन में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। पहले चंबा के चौगान मैदान फिर बिलासपुर के लुहणू मैदान और उसके बाद नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में जनसभाएं करेंगे। 

विज्ञापन


नाहन के चौगान मैदान में भाजपा का पंडाल सज गया है। भाजपा को रैली में 20 हजार से अधिक भीड़ जुटने की उम्मीद है। शाह रविवार सुबह 9:30 बजे चंबा के चौगान मैदान पहुंचेंगे। जहां वह कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर के पक्ष में चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद वह 11:30 बजे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत बिलासपुर के लुहणू मैदान में प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


दोपहर करीब 1:30 बजे शिमला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत नाहन के चौगान मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह की रैली के लिए नाहन में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस टीमें यहां पहुंच गई हैं। नाहन शहर में करीब 200 जवान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए जा रहे हैं। भाजपा के राज्य महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि चुनावी रैलियों के तमाम प्रबंध पूरे किए गए हैं। पहली रैली चंबा, दूसरी बिलासपुर और तीसरी नाहन में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed