{"_id":"5cbdc02abdec2249344301ad","slug":"lok-sabha-election-2019-a-former-bjp-minister-and-two-former-mlas-ready-to-join-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के एक पूर्व मंत्री, दो पूर्व विधायक भी कांग्रेस में आने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के एक पूर्व मंत्री, दो पूर्व विधायक भी कांग्रेस में आने को तैयार
Tue, 23 Apr 2019 04:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Apr 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद सुरेश चंदेल के बाद भाजपा के एक पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायक भी कांग्रेस में आने के लिए तैयार हैं। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने इन नेताओं के पास अपने दूत बनाकर भेज दिए हैं।
विज्ञापन
चंदेल के करीबी इन नेताओं ने कांग्रेस को सकारात्मक संकेत दिए हैं। चंदेल की तरह ये भी लंबे समय से पार्टी में घुटन महसूस करने की बात कर रहे हैं और किनारा चाहते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस में आने के लिए मारने लगे हाथ-पांव
बताते हैं कि सुरेश चंदेल के भाजपा में आने के बाद से ये भाजपा नेता भी कांग्रेस में आने के लिए हाथ-पांव मारने लगे हैं। इन नेताओं को कांग्रेस लाने का रास्ता तैयार करने में पूर्व सांसद सुरेश चंदेल जोर-शोर से लगे हुए हैं।
ये भाजपा नेता 25 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के नामांकन से पहले आयोजित रैली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। देखना होगा कि सुरेश चंदेल इन नेताओं को कांग्रेस में लाने के लिए कितने सफल होते हैं।
ये भाजपा नेता 25 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के नामांकन से पहले आयोजित रैली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। देखना होगा कि सुरेश चंदेल इन नेताओं को कांग्रेस में लाने के लिए कितने सफल होते हैं।