मतदान में लापरवाही पर पांच पीठासीन अधिकारियों समेत 20 कर्मचारी निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को मतदान के दिन पांच मतदान केंद्रों नालागढ़ के कश्मीरपुर, मंडी के सलवाहन, नाचन के हरवाहनी, सरकाघाट के चौक-2 और कुल्लू के ढालपुर-3 पोलिंग बूथ पर मतदान कर्मचारी मॉक पोल के वोट डिलीट करना ही भूल गए।
यही नहीं, मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद जब कर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बिना उच्च अधिकारियों को जानकारी दिए सारे वोट डिलीट कर दिए। इससे मॉक पोल के बाद पड़े असली वोट भी डिलीट हो गए।
उच्च अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई तो सभी जगह मतदान कर्मियों को बदल दिया गया। साथ ही ईवीएम और वीवीपैट भी सील कर बदली गईं।
आयोग करेगा कश्मीरपुर में दोबारा मतदान पर फैसला
मतदान के दिन कर्मियों की इस बड़ी लापरवाही के बाद सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीस मतदान अधिकारियों के निलंबन के आदेश जारी कर दिए। साथ ही इसकी पूरी रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी है।
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कश्मीरपुर मतदान केंद्र पर 51 मॉक पोल के अलावा 36 असली वोट भी पड़ गए थे जिन्हें मतदान कर्मियों ने बिना उच्च स्तर पर जानकारी दिए ही डिलीट कर दिया।
चूंकि बड़ी संख्या में वोट डिलीट हुए हैं ऐसे में दिल्ली में आयोग को इसकी अलग से रिपोर्ट भेजी गई है। अब आयोग इन मतदान केंद्रों पर दोबारा पोलिंग कराने को लेकर फैसला करेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने रिपोर्ट भेजने की पुष्टि की है।