फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Chunav Result 2019: ramswaroop sharma sarved pm modi favorite dish in dham to people

रामस्वरूप शर्मा ने जनता के लिए धाम में परोसी पीएम नरेंद्र मोदी की ये पसंदीदा डिश

Fri, 24 May 2019 06:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/जोगिंद्रनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/जोगिंद्रनगर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 May 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2019: ramswaroop sharma sarved pm modi favorite dish in dham to people
ram sawroop - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र में रिकॉर्ड चार लाख मतों से जीत हासिल करने के बाद जोगिंद्रनगर में घर पहुंचे रामस्वरूप शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान शक्ति प्रदर्शन भी हुआ।

विज्ञापन


जोगिंद्रनगर में रामस्वरूप ने सामुदायिक भवन में मंडयाली धाम लगाई। धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेवरेट डिश सेपू बड़ी परोसी गई। हजारों लोगों ने दिनभर धाम का मजा लिया। बाद में वह घर पहुंचे। यहां पत्नी चंपा शर्मा ने उनकी आरती उतारी। परिजनों और ग्रामीणों ने भी उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन

मंडी से जोगिंद्रनगर तक जगह-जगह खुली जीप में रोड शो किया

Lok Sabha Chunav Result 2019: ramswaroop sharma sarved pm modi favorite dish in dham to people

जोगिंद्रनगर पहुंचने से पहले सांसद ने मंडी से जोगिंद्रनगर तक जगह-जगह खुली जीप में रोड शो किया। रास्ते में कई जगह जनता ने उनका स्वागत किया। कई स्थानों पर लोग भारी संख्या में सड़कों के किनारे हाथों में फूलमालाएं लेकर खड़े उनका इंतजार करते दिखे।

रामस्वरूप ने जनता का आभार जताया और लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। उन्होंने विकास को प्राथमिकता बताया। जोगिंद्रनगर शहर में पहुंचते ही वह अपनी गाड़ी से नीचे उतरे और उन्होंने सामुदायिक भवन में जनसभा को संबोधित किया।

कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सराज के बाद जोगिंद्रनगर लीड देने में दूसरे नंबर पर रहा है। लोगों ने परिवारवाद को पूर्ण रूप से नकार दिया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, विधायक प्रकाश राणा, करसोग के विधायक हीरालाल और जिला महामंत्री पंकज जंवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं उनके साथ मौजूद रहे।

मोदी की जीत पर लगाया कुलचे का भंडारा

Lok Sabha Chunav Result 2019: ramswaroop sharma sarved pm modi favorite dish in dham to people

धर्मपुर में सोलन, शिमला और सुबाथू की ओर जाने वाले बस स्टैंड पर छोले कुलचे बेचकर अपने परिवार का गुजारा करने वाले सुनील कुमार ने मोदी की जीत की खुशी में भंडारा लगा दिया। शुक्रवार को धर्मपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने छोले कुलचे खाए।

टैक्सी मैक्सी यूनियन के प्रधान बलविंद्र सिंह ने बताया की सुनील कुमार के कुलचे खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। स्कूली बच्चे भी हर रोज छोले कुलचे का लुत्फ उठाते हैं।

छोले कुलचे बनाने में मशहूर सुनील कुमार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हैं पिछले काफी समय से धर्मपुर में छोले कुलचे बेचने का काम करता है। उनका कहना है कि मोदी देश के लिए इतना काम कर रहे हैं। उनकी जीत पर उन्होंने भंडारा लगाने का फैसला किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed