फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result: BJP leads in the all three area of Virbhadra singh

वीरभद्र के तीनों हलकों से भाजपा को बढ़त, मिली रिकॉर्ड लीड

Thu, 23 May 2019 05:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 May 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result: BJP leads in the all three area of Virbhadra singh
- फोटो : अमर उजाला

छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के नए और पुराने विधानसभा क्षेत्रों में भी मोदी का मैजिक ही चला। अर्की, शिमला ग्रामीण और रोहड़ू हलकों में कांग्रेस के सबसे बड़े दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह भी अपने प्रत्याशी को लीड नहीं दिला पाए।

विज्ञापन


भाजपा को सबसे ज्यादा लीड पूर्व सीएम के मौजूदा विधानसभा क्षेत्र सोलन के अर्की से है। यहां भाजपा के सुरेश कश्यप को 29,454 मतों की बढ़त मिली। विधानसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह मात्र 6051 वोटों से ही जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


यहां से ठीक-ठाक लीड की उम्मीद लगाए कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल को बड़ा झटका लगा है। वीरभद्र सिंह के अर्की से पहले के विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण से भी कांग्रेस पीछे ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस विधायक हैं। यहां भाजपा को 15,962 मतों की बढ़त मिली। वीरभद्र की परंपरागत सीट रोहड़ू से भी निराशा ही हाथ लगी।

अर्की में काम कर गई भाजपा की एकजुटता 

 यहां भाजपा ने 8,151 की लीड ली। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस लाज बचाने में सफल नहीं रही है। जिस क्षेत्र में वीरभद्र सिंह का पुश्तैनी घर है, वहां भी पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। रामपुर विधानसभा से भाजपा ने 11,550 वोटों की लीड लेकर इतिहास रचा। रामपुर से कांग्रेस विधायक नंदलाल हैं।   

कांग्रेस अर्की विधानसभा क्षेत्र को सबसे अधिक लीड वाला हलका मानकर चली थी। लेकिन तमाम अंकगणित के विपरीत भाजपा को लोगों का भारी समर्थन मिला है। भाजपा की एकजुटता भी यहां एक कारण रही।

यहां दो बार के विधायक रहे गोविंद राम शर्मा का टिकट 2017 में काटकर रत्न सिंह पाल को मैदान में उतारा था। इसके बावजूद भाजपा में कोई ज्यादा मनमुटाव उभरकर सामने नहीं आया।

रत्न सिंह पाल और गोविंद राम शर्मा दोनों ही राजनीतिक मंच एक साथ साझा करते रहे। जयराम ठाकुर की जनसभा व रोड शो ने भी हवा को अपने पक्ष में करने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed