फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lohri festival today, auspicious time from 5:43 pm

लोहड़ी पर्व आज, शाम 5:43 बजे से शुभ मुहूर्त

Mon, 12 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lohri festival today, auspicious time from 5:43 pm
गंज बाजार राधा-कृष्ण मंदिर में जलाई जाएगी लोहड़ी
विज्ञापन

तिल, गजक और रेवड़ी का बांटा जाएगा प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में मंगलवार को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए शहर के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। लोहड़ी पूजन का शुभ मुहूर्त मंगलवार शाम 5:43 से रात 8:23 बजे तक रहेगा। वहीं तत्तापानी में भी आयोजन को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं।

शिमला शहर के गंज बाजार में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सनातन धर्म सभा की ओर से शाम के समय लोहड़ी जलाई जाएगी। इस दौरान मूंगफली, तिल, गजक और रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके अलावा लोअर बाजार सहित अन्य जगहों पर लोग अपने घरों में लोहड़ी जलाएंगे। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर सनातन धर्म सभा की ओर से राधा-कृष्ण मंदिर में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। लोहड़ी की खरीदारी के लिए सोमवार को बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी। काले तिल के लड्डुओं की बाजार में खूब मांग है, इसका मूल्य 500 रुपये प्रतिकिलो है।
विज्ञापन


गंज बाजार के राधा-कृष्ण मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि इस बार 13 जनवरी को दिन में दोपहर 3:18 बजे तक भद्रा रहेगा। इसके बाद पूजा और लोहड़ी जलाने के लिए शुभ समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुलादान के लिए तत्तापानी आते हैं हजारों श्रद्धालु
पौष मास में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो लोहड़ी के एक दिन बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। इस दिन को ऋतु परिवर्तन का दिन भी माना जाता है। इस दिन तुलादान करने का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति पर नवग्रहों की शांति के लिए जिले से सटे धार्मिक स्थल तत्तापानी में हजारों की संख्या में श्रद्धालु तुलादान करवाते हैं। इस दिन खिचड़ी, चावल, दाल, उड़द की दाल और ऊनी कपड़ों का दान किया जाता है। तत्तापानी में ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र स्नान शुरू हो जाता है। इस दौरान यहां पर प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। संक्रांति के एक दिन पहले शाम से ही यहां भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article