फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lockdown update: work of Kiratpur-Manali and Shimla-Kalka Fourlane started again

राहत: किरतपुर-मनाली और शिमला-कालका फोरलेन का बंद पड़ा काम फिर शुरू

Tue, 28 Apr 2020 04:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Apr 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
lockdown update: work of Kiratpur-Manali and Shimla-Kalka Fourlane started again
किरतपुर-मनाली फोरलेन - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में बंद पड़े किरतपुर-मनाली और कालका-शिमला फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंडी में करीब एक माह बाद पहाड़ों की कटाई के साथ काम शुरू हुआ। मंडी से करीब चार किलोमीटर दूर बिंद्राबणी के पास जेसीबी कटाई के काम में लगी रहीं। उधर, कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर परवाणू से सोलन के बीच 12 जगह काम शुरू हो गया है। इसमें 116 कामगार लगे हैं। फोरलेन का काम सोलन से कैथलीघाट तक चल रहा है। इसमें चंबाघाट में फ्लाईओवर ब्रिज भी बनाया जा रहा है। इस काम में 114 श्रमिक जुटे हैं। सामाजिक दूरी के अलावा श्रमिकों को मास्क, सैनिटाइजर और उपकरणों की सैनिटाइजेशन का ख्याल रखा गया। किरतपुर-मनाली फोरलेन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी वीरेंद्र लखनपाल ने बताया कि रविवार को पंडोह तक काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


महत्वाकांक्षी फोरलेन लगभग 7 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट है। पहले चरण का निर्माण कार्य किरतपुर से नेरचौक तक चल रहा है। यह हिस्सा लगभग 2260 करोड़ से बनाया जा रहा है। इसे जून 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था, जो पूरा नहीं हो सका है। नेरचौक से मनाली तक प्रस्तावित फोरलेन का कार्य दूसरे चरण में होगा। मंडी से लेकर औट टनल तक काम काफी चुनौतीपूर्ण है। पंडोह से औट तक बन रही 10 टनलों का कार्य बड़ी चुनौती है। औट के पास पहले से तीन किमी लंबी टनल हैं। कुल्लू-मनाली का सारा ट्रैफिक इसी टनल से होकर जाता है। फोरलेन के लिए इसके समानांतर 2.9 किमी की एक और टनल बनाई गई है। कुछ टनल के छोर आपस में मिल भी चुके हैं। दोनों टनलों को बीच में तीन जगह कनेक्ट करने को कनेक्टर बनाए जाने हैं। 

विज्ञापन

चंडीगढ़ से कम होगी 60 किमी दूरी

फोरलेन प्रोजेक्ट बनने से चंडीगढ़ से मनाली की दूरी लगभग 50 से 60 किमी कम होगी। इससे पर्यटकों के लगभग 2 घंटे के समय की बचत होगी। चंडीगढ़ से मनाली तक दूरी वर्तमान में लगभग 320 किमी है। यह कम होकर लगभग 260 किमी रह जाएगी। चंडीगढ़ से मनाली लगभग 7 घंटे में पहुंच सकेंगे। वर्तमान में चंडीगढ़ से मनाली पहुंचने के लिए लगभग 9 से 10 घंटे लगते हैं। 

सड़क, पुल और भवन निर्माण भी शुरू
सोलन शहर में मालरोड की नाली को ढकने का काम दोबारा शुरू हो गया है। कोरोना के चलते प्रशासन के निर्देशों पर काम बंद कर दिया गया था। यह कार्य लोनिवि की ओर से करीब 14 लाख से किया जा रहा है। हमीरपुर जिले में संपर्क सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। कुल्लू में भी सोमवार से निर्माण कार्य शुरू हो गए। सड़क, पुल और भवन निर्माण के साथ 30 करोड़ के जलशक्ति विभाग के काम होंगे। लोनिवि ने करीब 100 और जलशक्ति विभाग ने 89 कामों की मंजूरी मांगी है। नालागढ़ में पैचवर्क चला हुआ है। 

चंबा में रावी नदी पर परेल पुल का निर्माण कार्य शुरू

चंबा-पठानकोट हाईवे पर परेल के समीप रावी पर निर्माणाधीन पुल का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। कार्य के दौरान सैनिटाइजेशन और लेबर की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए भी अधिकारी जागरूक कर रहे हैं। रावी नदी पर बना परेल पुल वर्ष 2017 में दिवाली की सुबह अचानक गिर गया था। इस दौरान तीन वाहन पुल से गुजर रहे थे। इसके गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था।

लोक निर्माण विभाग ने पुल का दोबारा निर्माण करने के लिए ठेकेदार को नोटिस दिया था। इसका काम चल रहा था, लेकिन करीब एक महीना पहले कोरोना के चलते लॉकडाउन के कारण पुल का कार्य रोकना पड़ा था। उधर, लोक निर्माण विभाग चंबा के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस साल अंत तक कार्य को पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed