फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown: 35 teachers will teach lakhs of Himachal students online

Lockdown: हिमाचल के लाखों विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे ये 35 शिक्षक

Fri, 17 Apr 2020 10:08 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Apr 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Lockdown: 35 teachers will teach lakhs of Himachal students online
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के नौवीं, 10वीं और 12वीं के लाखों को शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाने का जिम्मा 35 शिक्षकों के हवाले है। इनके माध्यम से तैयार किए मैटीरियल को प्रदेश के अन्य स्कूलों में तैनात शिक्षकों को भेजा जा रहा है। शिक्षक अपने स्कूलों के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के लिए शिक्षा विभाग ने 30 मई तक के लिए खाका तैयार किया है। इसी के तहत पढ़ाई का मैटीरियल तैयार किया जा रहा है। ये शिक्षक अपने घरों में बैठकर छात्रों के लिए वीडियो तैयार कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने घरों के कमरों को ही पाठशाला में बदल दिया है। 

विज्ञापन


शिक्षक नौवीं से 12वीं कक्षाओं के अंग्रेजी, मैथ, साइंस, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, भौतिकी, रसायन विज्ञान और  जीव विज्ञान विषयों से संबंधित सामग्री तैयार कर रहे हैं। इनमें अंग्रेजी और गणित विषय के लिए आठ-आठ शिक्षक जुटे हैं। इसके अलावा साइंस के लिए पांच, राजनीति शास्त्र के लिए दो, अर्थशास्त्र के लिए दो और भौतिकी और रसायन विज्ञान विषय के लिए चार-चार शिक्षक तैनात किए गए हैं। जीव विज्ञान विषय का वीडियो के माध्यम से सामग्री तैयार करने में प्रदेश के दो शिक्षक जुटे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिक्षक घरों पर ही अपने मोबाइल फोन के माध्यम से वीडियो तैयार कर रहे हैं, जिन्हें बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रदेश भर में तैनात अन्य शिक्षकों को पढ़ाने के लिए भेजा जाएगा। वीडियो के माध्यम से शिक्षक बच्चों को आसान और सरल तरीके से सवालों के उत्तर देंगे, जबकि मैथ के सवालों को भी आसान तरीके से सुलझा रहे हैं। शिक्षकों की ओर से बनाए गए वीडियो को यूट्यूव पर भी अपलोड किया जा रहा है। इसका लिंक छात्रों के साथ भी साझा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed