फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lockdown 3.0 in himachal himachal returning from chandigarh in hrtc buses

चंडीगढ़ में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हिमाचलियों को मिलीं लाठियां

Sun, 03 May 2020 07:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 May 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
lockdown 3.0 in himachal himachal returning from chandigarh in hrtc buses
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार की चंडीगढ़ से हिमाचलियों को वापस लाने की मुहिम पहले ही दिन कुप्रबंधन का शिकार हो गई। प्रदेश सरकार ने चंडीगढ़ से राज्य के विभिन्न हिस्सों से रविवार सुबह करीब 55 बसें भेजी। ऊना, कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर जिले के लोगों को लाने के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुला तो लिया, लेकिन आदेश स्पष्ट न होने से वहां लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए स्थानीय पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। 

विज्ञापन


ऊना के अजय भारती ने बताया कि वह परिवार सहित सुबह 5:30 बजे लाइन में लगे थे, लेकिन दो घंटे बाद भी उनका नंबर नहीं आया। यहां तक कि पुलिस ने उन पर लाठी तक चला दी। सभी औपचारिकताएं पूरी कर इतना इंतजार करने के बावजूद उन्हें बस में बैठने नहीं दिया। ऐसे सैकड़ों लोगों को हिमाचल भवन से वापस आना पड़ा। भारती ने कहा कि वह प्रदेश सरकार से इस घटना की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


सरकार को जिलावार बसें लगाकर लोगों को सुविधा देनी चाहिए। हालांकि रविवार को काफी बसें चंडीगढ़ में फंसे विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों को लेकर मैहतपुर से प्रवेश हुईं। उधर उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि रविवार को कांगड़ा, चंबा, ऊना और हमीरपुर के लोगों को बसों में लाया गया। 4 और 5 मई का शेड्यूल भी जारी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन चंडीगढ़ से चार जिलों के पहुंचे 1314 लोग

लॉकडाउन के बाद से ही चंडीगढ़ में फंसे हिमाचल के लोगों की घर वापसी शुरू हो गई है। रविवार को एचआरटीसी की विशेष बसों से ऊना, कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर जिलों के करीब 1314 लोगों को वापस लाया गया। इनका पहले प्रदेश के बार्डर मैहतपुर में थर्मल स्क्रीनिंग और पूरा मेडिकल चेकअप हुआ। इनके नाम, पते दर्ज करने के बाद इन्हें संबंधित जिलों को भेज दिया, जहां जिलों के बॉर्डर पर इन्हें दो दिन के लिए क्वारंटीन किया गया। दो दिन के बाद इन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा। 

ऊना जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 163 लोग सैनिटाइज की गई निगम की छह बसों से पहुंचे। इन्हें स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी लाकर फिर मेडिकल चेकअप हुआ। जिन लोगों का तापमान सामान्य से अधिक पाया गया, उनकी सैंपलिंग की गई। इसके बाद जिले में लौटे विद्यार्थियों को बसदेहड़ा और जखेड़ा में संस्थागत क्वारंटीन किया गया, जबकि परिवार के बड़े लोगों को होटलों में रखा है। दो दिन बाद इन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed