फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lockdown 2.0 in himachal pradesh MNREGA and other industry allowed in himachal from 20 april 2020

लॉकडाउन 2.0: केंद्र के नए दिशा-निर्देश जारी, मनरेगा को अनुमति, प्रदेश में इन उद्योगों को भी मिलेगी गति

Wed, 15 Apr 2020 02:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Apr 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
lockdown 2.0 in himachal pradesh MNREGA and other industry allowed in himachal from 20 april 2020
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में 20 अप्रैल से कई उद्योगों में उत्पादन कार्य शुरू हो जाएगा। इससे जहां करीब पचास हजार करोड़ के निवेश से उद्योगों को राहत मिलेगी, वहीं उद्योगों में काम करने वाले लाखों कामगारों की रोजी-रोटी पर संकट के बादल छंट जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइंस में विनिर्माण क्षेत्र की एक्टिविटी को मंजूरी दी है। इनमें सीमेंट फैक्ट्रियां, फार्मा उद्योग, टेक्सटाइल इंडस्ट्री समेत कई उद्योग शामिल हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में सीमेंट फैक्ट्रियों में करीब तीन हजार कर्मचारी प्रत्यक्ष रूप से काम करते हैं। हजारों ट्रक ऑपरेटर्स और कई अन्य कार्यों में लोग इस व्यवसाय से जुड़े हैं। प्रदेश में वर्तमान में एसीसी सीमेंट बरमाणा बिलासपुर, अल्ट्राटेक, सीआईआई और अंबुजा समेत आठ सीमेंट प्लांट हैं।
विज्ञापन


रोजाना हजारों टन का सीमेंट और क्लिंकर उत्पादन करने वाली एसीसी कंपनी को काम बंद होने से रोजाना करोड़ों की चपत लगी है। बीडीटीएस और अन्य यूनियन को मिलाकर लगभग 4500 ट्रक ऑपरेटरों पर भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया। एसीसी सीमेंट कंपनी के एचआर सतवीर ने बताया कि एसीसी कंपनी द्वारा हर दिन 10 हजार टन सीमेंट डिस्पेच किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी काम शुरू करने की कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। उद्योग में सरकार के आदेशों के बाद ही काम शुरू होगा। उधर अभी तक पूरे फार्मा उद्योग को उत्पादन की मंजूरी नहीं थी। अब सभी फार्मा कंपनी उत्पादन कर पाएंगी। पांवटा, बद्दी, नालागढ़, अंब दवा उद्योग में उत्पादन शुरू हो जाएगा। हिमाचल एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब है। प्रदेश में टेक्सटाइल की वर्धमान ग्रुप बड़ी इंडस्ट्री है।

फूड प्रोसेसिंग उद्योग, सड़कों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में भवन और औद्योगिक प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा सकेगा। सब्जी और फल ठेला लगाने, किराना दुकानें, मछली पालन, कुरियर, ई-कॉमर्स सेवाएं बहाल होंगी। प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, कारपेंटर भी काम कर सकेंगे। कृषि से जुड़े कामों में छूट दी गई है और एजेंसियां किसानों की उपज खरीद सकेंगी। ये सब काम सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइंस के तहत ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed