{"_id":"5ea3e1c48ebc3e903b7305f1","slug":"lockdown-2-0-in-himachal-pradesh-hrtc-buses-bring-students-from-kota-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के तीन जिलों में क्वारंटीन होंगे कोटा से लौटे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के तीन जिलों में क्वारंटीन होंगे कोटा से लौटे विद्यार्थी
Sat, 25 Apr 2020 12:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा से लाए गए 105 विद्यार्थियों को हिमाचल के तीन जिलों में बनाए गए सेंटरों में क्वारंटीन किया जाएगा। सरकार के अनुसार विद्यार्थी स्वारघाट, ऊना और परवाणू में क्वारंटीन किए जाएंगे। जिले के भीतर इनका प्रवेश नहीं होगा। हिमाचल पहुंचते की विद्यार्थियों के सैंपल लिए जाएंगे। जिन्हें जांच के लिए नजदीकी जांच केंद्र भेजा जाना है। इन लोगों से किसी को मिलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने जिला उपायुक्तों को इस बारे आदेश जारी किए हैं। विद्यार्थियों को 14 दिन क्वारंटीन में रखा जाएगा। कोरोना के लॉकडाउन के चलते राजस्थान के कोटा में फंसे विद्यार्थियों को लेकर एचआरटीसी की बसें साढ़े 10 बजे हिमाचल के लिए रवाना हुईं। परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि एक माह से फंसे इन विद्यार्थियों को लाने का जिम्मा अतिरिक्त निदेशक अनिल शर्मा को सौंपा गया है। विद्यार्थियों के खाने-पीने और अन्य सुविधाओं के लिए सरकार ने पांच लाख रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन