{"_id":"5ff5b4849d2a1a35b3485c5d","slug":"local-bodies-election-on-10-january-2021-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी निकाय चुनाव: नौ जनवरी को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी निकाय चुनाव: नौ जनवरी को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Thu, 07 Jan 2021 12:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
टाउन हाल हमीरपुर में चुनाव रिहर्सल में भाग लेते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में पचास शहरी निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां 9 जनवरी को रवाना होंगी। इसी दिन मतदान केंद्रों की स्थापना की जाएगी। राज्य चुनाव आयोग ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को 8 जनवरी को फाइनल ट्रेनिंग देगा। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ गंतव्य स्थलों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहरी निकाय चुनाव के लिए मतदान 10 जनवरी को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। कोरोना संक्रमित वोटरों के मतदान के लिए चार बजे के बाद का समय निर्धारित किया गया है। मतदान के तुरंत बाद में शहरी निकाय मुख्यालय में मतगणना होगी। इसके बाद चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आयोग ने पचास शहरी निकायों यानी नगर परिषद और नगर पंचायतों में चुनाव को 462 बूथ तैयार किए हैं। एक मतदान केंद्र में सात कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही दो सुरक्षा कर्मी एक पुलिस जवान और दूसरा होम गार्ड तैनात रहेगा।
विज्ञापन
आयोग ने कोविड 19 से बचाव के लिए पहली बार स्वास्थ्य कर्मियों की भी चुनाव ड्यूटी लगाई है। चुनाव के समय कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक सख्ती से पालन करना होगा।