फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lobbying for post of director higher education Himachal pradesh

नए उच्च शिक्षा निदेशक के पद लिए लाबिंग तेज, ये नाम हैं दौड़ में शामिल

Tue, 12 Jun 2018 11:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 12 Jun 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
lobbying for post of director higher education Himachal pradesh
पूर्व निदेशक डॉ. बीएल बिंटा - फोटो : File Photo

उच्च शिक्षा निदेशक पद के लिए लांबिग तेज हो गई है। पूर्व निदेशक डॉ. बीएल बिंटा और संयुक्त निदेशक अमरजीत शर्मा इस पद की दौड़ में शामिल हैं। वर्तमान निदेशक डॉ अमरेदव और अतिरिक्त निदेशक डॉ. उमा वर्मा की इसी माह सेवानिवृत्त होने हैं। ऐसे में सचिवालय से लेकर शिक्षा निदेशालय तक नए निदेशक को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


प्रदेश में सबसे अधिक कर्मचारियों वाले शिक्षा विभाग की सरदारी के लिए दावेदारों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कॉलेज कैडर के अधिकारियों को ही आज तक उच्च शिक्षा निदेशक बनाया गया है। स्कूल कैडर को संयुक्त निदेशक के पद से ऊपर नहीं लाया जाता है। वर्तमान में अमरजीत शर्मा निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन


एमएल आजाद वैसे तो उच्च शिक्षा निदेशालय में अतिरिक्त निदेशक हैं, लेकिन स्कूल कैडर से होने के चलते इन्हें निदेशक नहीं बनाया जाएगा। उधर, दिसंबर 2017 तक निदेशक पद पर रहे डॉ. बीएल बिंटा इन दिनों सचिवालय में बतौर शिक्षा सलाहकार बनाकर बैठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. बिंटा सितंबर में सेवानिवृत्त होने हैं। ऐसे में इन्हें भी सरकार निदेशक बना सकती है। जानकारों के मुताबिक कांग्रेस सरकार में निदेशक पद पर रहे डॉ. बिंटा की दोबारा ताजपोशी होना मुश्किल है। ऐसे में संयुक्त निदेशक अमरजीत शर्मा की लॉटरी खुल सकती है।

सेवाविस्तार मिलने की भी है चर्चा

lobbying for post of director higher education Himachal pradesh
उच्च शिक्षा निदेशक अमरदेव - फोटो : File Photo

उच्च शिक्षा निदेशक अमरदेव को सेवा विस्तार देने की चर्चा भी खूब चली हुई है। सूत्र बताते हैं कि उच्च शिक्षा निदेशक अमरदेव को सेवा विस्तार देने की फाइल चल पड़ी है। इसको लेकर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लेना है। सेवा विस्तार मिलेगा या नहीं इसका खुलासा तो जून के आखिरी सप्ताह में होगा।

आईएएस लगाने की मुहिम फुस्स- बीते दिनों आईएएस को उच्च शिक्षा निदेशक बनाने की मुहिम भी शुरू हुई थी। निदेशालय से इस बाबत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। गहन मंथन के बाद और शिक्षक संगठनों के विरोध के चलते हालांकि यह मुहिम अब फुस्स हो गई है। कॉलेज कैडर से ही निदेशक बनाए जाने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed