{"_id":"5e0c89d38ebc3e87db426a44","slug":"lobbying-for-himachal-pradesh-food-safety-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेरा में मौका नहीं मिला तो अब खाद्य सुरक्षा आयोग के लिए लॉबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेरा में मौका नहीं मिला तो अब खाद्य सुरक्षा आयोग के लिए लॉबिंग
Thu, 02 Jan 2020 10:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेरा में मौका न मिलने के बाद पूर्व आईएएस अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा आयोग में चेयरमैन और सदस्य बनने के लिए लॉबिंग शुरू कर दी है। सरकार के पास 13 पूर्व आईएएस अधिकारियों और अन्य लोगों ने आवेदन किए हैं। पूर्व आईएएस अधिकारी बीसी बडालिया की रेरा में सदस्य के लिए तैनाती हुई है।
विज्ञापन
अब आंकड़ा 12 रह गया है। बताया जा रहा है कि रेरा में तैनाती न मिलने के बाद अब अफसर खाद्य सुरक्षा आयोग में पद की लालसा पाले हुए हैं। इसके लिए पार्टी नेताओं के वरिष्ठ पदाधिकारियों से फोन तक कराए जा रहे हैं। लगातार सिफारिशों के चलते सरकार ने फाइल को ही पेंडिंग में डाल दिया है।
विज्ञापन
तीन साल पहले इस आयोग के गठन की पहल हुई थी। अब इसमें चेयरमैन और सदस्यों की तैनाती की जानी है। इस आयोग में राशन में गड़बड़ियों से संबंधित शिकायतें कर सकेंगे। लोगों को अगर समय पर राशन उपलब्ध नहीं हो रहा है तो आयोग में आवेदन या फिर मेल या डाक के माध्यम से चेयरमैन को शिकायत कर सकेंगे।
विज्ञापन
आयोग में लोगों की सुनवाई के लिए बैच बैठेगा। एक पूर्व आईएएस अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा आयोग में चेयरमैन के लिए आवेदन किया था, सप्ताह बाद उन्होंने अपना आवेदन वापस ले लिया है। इसके चलते अब आयोग में चेयरमैन के पद के लिए 12 लोग मैदान में हैं।
एक चेयरमैन और 8 होंगे सदस्य
इस आयोग में एक चेयरमैन और 8 सदस्यों की तैनाती की जानी है। 8 सदस्यों में से एक महिला, एक अनुसूचित जाति, जनजाति और पांच सरकारी सेवा में कार्यरत अधिकारी सदस्य होंगे।