{"_id":"d2523920b3e29c694f0c50ef7174f6ee","slug":"loan-at-4-percent-interest-rate-for-women-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबरः अब महिलाओं को मिलेगा सस्ता लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबरः अब महिलाओं को मिलेगा सस्ता लोन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा है अन्य राज्यों की तर्ज पर बैंकों के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में ऋण उपलब्ध करवाने की रूपरेखा हिमाचल में भी तैयार की जाएगी। शिक्षा के लिये ऋण प्रक्रिया को और सरल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
महिलाओं को ऐसे ऋण पर ब्याज 4 प्रतिशत से अधिक नहीं देना पड़े, योजना बनाते समय इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। बुधवार को मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने शिमला में महिला विकास निगम के निदेशक मंडल की 40वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय अधिकारियों को इस योजना पर जल्द से जल्द काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बताया गया कि हिमाचल प्रदेश महिला विकास निगम ने वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को चार करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए हैं। वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 31 जनवरी 2016 तक 414 महिला लाभार्थियों को 344.50 लाख रुपये के ऋण वितरित किए हैं। मार्च अंत तक कुल 500 महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
डा. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है। महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिये प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने निगम को शिक्षा के लिए प्रदान की जाने वाली ऋण राशि में बढ़ोतरी करने तथा एकल नारी को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध करवाने को कहा।
ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब एवं एकल महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों का गठन करने, उनमें जागरूकता उत्पन्न करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बीओडी निदेशक धर्मिला हरनोट की मांग पर मंत्री ने सुन्नी क्षेत्र में बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन करने का आश्वासन दिया। मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने निगम की आम वार्षिक बैठक की अध्यक्षता भी की।
बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सचिव अनुराधा ठाकुर, निदेशक महिला एवं बाल विकास जेआर कटवाल, विशेष सचिव वित्त राजेश शर्मा, प्रदेश महिला विकास निगम के प्रबंध निदेशक डा. चंद्रेश शर्मा, उप महाप्रबंधक शिवानद शर्मा, निदेशक बीओडी मनभरी देवी और अनीता ठाकुर सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।