फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lk advani and smriri irani in himachal for yoga day.

आडवाणी ने लगाया ध्यान, स्मृति ने किया सूर्य नमस्कार

Sun, 21 Jun 2015 08:25 PM IST
Updated Sun, 21 Jun 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
Lk advani and smriri irani in himachal for yoga day.

पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हिमाचल प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पालमपुर में ध्यान योग और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शिमला के चौड़ा मैदान में सूर्य नमस्कार और अन्य आसन किए। प्रदेश के सभी सरकारी और अधिकतर निजी स्कूलों में रविवार की छुट्टी होने के बावजूद लाखों छात्रों ने योग किया। वहीं, 22 हजार एनसीसी कैडेटों   ने 80 जगहों पर योग से रोग भगाने का संदेश दिया।

विज्ञापन


हिमाचल भाजपा, पतंजलि योग पीठ, सेना, गैर सरकारी संस्थाओं और क्लबों की ओर से जिला मुख्यालयों, तहसील, कस्बों और छोटे शहरों तक बड़े स्तर पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने भी इसमें काफी रुचि दिखाई। विपक्षी दल भाजपा के प्रमुख नेताओं, विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने से पूरी ताकत झोंकी दी।

विज्ञापन

राज्य सरकार ने बनाई दूरी

Lk advani and smriri irani in himachal for yoga day.

हिमाचल सरकार ने योग दिवस पर हुए कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी। प्रदेश में राज्य सरकार के स्तर पर किसी कार्यक्रम का कोई आयोजन नहीं हुआ। मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और कांग्रेस के तमाम नेताओं ने किसी भी योग कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। हालांकि, आयुर्वेद विभाग की ओर से केंद्र के आदेशों के अनुसार सभी विभागों और उपायुक्तों को पत्र जरूर भेजे थे। आयुर्वेद विभाग ने अपने स्तर पर शिविर का आयोजन किया गया, लेकिन दूसरे महकमे छुट्टी मनाते रहे।

हिमाचल से सटी चीन सीमा के इलाकों में भी योग किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय शिमला में तैनात आईटीबीपी के महानिदेशक डॉ. कृष्णा चौधरी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार रविवार को क्षेत्रीय कार्यालय तारादेवी और बबेली, रिकांगपिओ, शालाबाग सराहन, रामगढ़ वाहिनियों और भारत-चीन बार्डर पर तैनात जवानों ने योग किया। बर्फीले और मैदानी इलाकों में रहने वाले जवानों को होने वाली बीमारियों के हिसाब योग के आसन करवाए गए। इसके लिए आठ जून से विशेष अभ्यास शिविर चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed