फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   livelihood crisis before 700 workers after Plastics industry Fire case

प्लास्टिक उद्योग अग्निकांड से 700 कामगारों की रोजी-रोटी पर संकट

Thu, 11 Apr 2019 12:49 PM IST
Krishan Singh नारायण प्रभाकर, अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना)
नारायण प्रभाकर, अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Apr 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
livelihood crisis before 700 workers after  Plastics industry Fire case

बाथड़ी गांव के प्लास्टिक उद्योग में भयानक अग्निकांड से 400 महिलाओं समेत करीब सात सौ कामगार सड़क पर आ गए हैं। प्रबंधन को अग्निकांड से करोड़ों का नुकसान हुआ है। उद्योग में आग लगने से इन कामगारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


इससे कामगारों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई हैं। औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी के तहत प्लास्टिक उद्योग में देर रात को अचानक आग लगने से बहुमंजिला प्रोडक्शन यूनिट समेत स्टोर रूम में आग के विकराल रूप से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन


इस उद्योग में काफी तादात में महिला कामगार कार्यरत हैं। महिला कामगारों की आमदनी का जरिया आग से छिन गया है। इससे महिला कामगारों के साथ-साथ अन्य कामगारों का परिवारों का पालन-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। आग की घटना से सैकड़ों कामगारों में मायूसी छा गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावितों पर दुखों का पहाड़ टूटा

livelihood crisis before 700 workers after  Plastics industry Fire case

बुधवार को जब कामगार उद्योग में पहुंचे तो वे कामगार दंग रह गए। वे भी उद्योग में लगी आग को बुझाने में जुट गए। महिला कामगारों रमा देवी, सुनीता देवी, कांता देवी, इंदुवाला, कमलेश कुमारी, सरोज देवी का कहना है कि उद्योग में आग लगने से उन पर दुखों पहाड़ टूट गया है।

महिला कामगारों ने बताया कि उद्योग में कार्यरत होने से उनके परिवारों का गुजारा चलता था, लेकिन आग की इस घटना से उनका रोजगार छिन गया है। महिलाओं ने बताया कि जब तक उद्योग में फिर से उत्पादन शुरू नहीं होता, तब तक उन्हें रोजगार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उद्योग का काम प्रभावित होने का सीधा असर कामगार लोगों के परिवारों पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed